मनेंद्रगढ़ के वार्ड नंबर 10 बस स्टैंड के पास पुरानी पोस्ट ऑफिस के पीछे रविवार की सुबह एक युवक का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। जैसे ही इसकी जानकारी बस स्टैंड के आसपास लोगों को लगी, लोगों का जमघट लग गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव की पहचान (Latest crime news) अंबिकापुर से 20 किमी दूर ग्राम दमकोला निवासी सौरभ कुजूर पिता सुशील कुजूर (25) के के रूप में हुई।