
Police investigation
अंबिकापुर. Latest murder case: लखनपुर थाना क्षेत्र के भरतपुर अटल चौक के समीप शुक्रवार की सुबह सडक़ किनारे एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। युवक के चेहरे पर चोट के निशान मिलने से हत्या (Latest murder case) कर शव फेंके जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।
सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरतपुर मुख्य मार्ग से लगा अटल चौक है। चौक के समीप शुक्रवार की सुबह सडक़ किनारे एक युवक के शव (Latest murder case) मिलने के बाद गांव समेत आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई। यह खबर गांवों में आग की तरह फैल गई और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
युवक के चेहरे में चोट के निशान मिले हैं। मृतक की पहचान लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोरता निवासी राकेश सिंह पिता स्वर्गीय राजेंद्र सिंह 32 वर्ष के रूप में की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया। मृतक के परिजनों ने चेहरे में चोट के निशान होने पर हत्या (Latest murder case) की आशंका जताई है। उनका कहना है कि किसी ने हत्या कर उसकी लाश यहां फेंक दी है। फिलहाल लखनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Updated on:
25 Oct 2024 07:23 pm
Published on:
25 Oct 2024 07:23 pm
