अंबिकापुर

स्कूल वैन की टक्कर से मछली व्यवसायी की मौत, फिर वहां जो हुआ उसे सुनकर दौड़े-दौड़े पहुंचे एसडीएम-सीएसपी- See Video

अंबिकापुर-राजपुर मार्ग पर ग्राम भफौली स्थित पुल के पास रात में स्कूल वैन ने बाइक सवार व्यवसायी को मारी टक्कर
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2017, 2:48 PM IST
SDM and CSP
SDM and CSP on the spot

अंबिकापुर. अंबिकापुर-राजपुर मार्ग पर ग्राम भफौली स्थित पुलिया के पास रविवार की रात तेज रफ्तार वैन ने बाइक सवार मछली व्यवसायी को टक्कर मार दी। हादसे में व्यवसायी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसकी सूचना वहां के ग्रामीणों ने पुलिस को दी।

इधर पुलिस दो थाना क्षेत्र की घटना होने के कारण उलझ गई और समय पर नहीं पहुंच पाई। इससे नाराज ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम की खबर जब एसडीएम व सीएसपी के कानों तक पहुंची तो वे दौड़े-दौड़े वहां पहुंचे। समझाइश के बाद ग्रामीणों ने देर रात चक्काजाम समाप्त किया। पुलिस ने स्कूल वैन जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।


गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सरगवां निवासी प्रशांत राव पिता प्रफुल्ल राव 45 वर्ष रविवार को मछली बेचने राजपुर की ओर गया था। वहां से रात करीब 8 बजे वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। वह राजपुर-अंबिकापुर मार्ग पर ग्राम भफौली स्थित पुलिया के पास पहुंचा ही था कि अंबिकापुर की ओर से तेज रफ्तार में जा रहे टाटा मैजिक स्कूल वैन क्रमांक सीजी 15 डीबी-3879 ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में मछली व्यवसायी के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र के काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। उन्होंने कोतवाली व धौरपुर पुलिस को हादसे की सूचना दी। मामला धौरपुर पुलिस का होने के कारण कोतवाली पुलिस वहां नहीं पहुंची। वहीं धौरपुर पुलिस ने भी लापरवाही दिखाते हुए मामले को हल्के में ले लिया।

जब पुलिस वहां काफी देर तक नहीं पहुंची तो नाराज ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। रात करीब 11 बजे कोतवाली व धौरपुर पुलिस मौके पर पहुंची।


घंटों फंसी रहीं यात्री बसें
ग्रामीणों द्वारा चक्काजाम किए जाने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई थीं। इस दौरान अंबिकापुर से झारखंड जा रही तथा झारखंड-बिहार से अंबिकापुर आ रही कई बसें घंटों फंसी रहीं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।


एसडीएम व सीएसपी ने हटवाया चक्काजाम
घटना की सूचना जब एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा व सीएसपी आरएन यादव को मिली तो वे देर रात वहां पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाइश दी तथा मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की। इसके बाद उन्होंने चक्काजाम समाप्त कर दिया।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत