30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहर से आ रही थी कराहने की आवाज, भाई ने रोकी बाइक तो देखकर कांप गई रूह

आर्केस्ट्रा देखने जा रहे चचेरे भाई बाइक सहित नहर में गिरे, एक की मौत, घायल दूसरे का अस्पताल में चल रहा इलाज

2 min read
Google source verification
Injured Young man in hospital

Injured young man

अंबिकापुर. 2 चचेरे भाई रविवार की रात दूसरे गांव में आयोजित ऑर्केस्ट्रा देखने बाइक से जा रहे थे। रास्ते में पडऩे वाले खर्रा बांध के ऊपर से गुजरने के दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

वह घायलावस्था में कराह रहा था। इसी दौरान वहां से अपने दोस्तों के साथ गुजर रहे मृतक के भाई ने चचेरे भाई को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।


अंबिकापुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुड़ेसा निवासी ३० वर्षीय सेयगा पिता अमरसाय अपने चचेरे भाई २५ वर्षीय कल्लू पिता बिरजू के साथ रविवार की रात 9.30 बजे ग्राम सुखरी में आयोजित आर्केस्टा देखने जा रहा था। उनकी बाइक खर्रा बांध के ऊपर से गुजर रही थी।

अंधेरा होने के कारण उन्हें अगल-बगल कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इसी बीच अचानक बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 20 फीट नीचे नहर में जा गिरी। नहर में गिरने से सेयगा के सिर, सीने सहित शरीर के अन्य हिस्से में गम्भीर चोटें आर्इं, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि कल्लू भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में काफी चोट आई। इसी दौरान मृतक का बड़ा भाई बैगा अलग बाइक में गांव के ही शंकर, छोटू, पांडेय के साथ सुखरी आर्केस्टा देखने जा रहा था। नहर से आवाज आने पर उन्होंने बाइक रोकी तो भाई मृत पड़ा था जबकि चचेरा भाई घायल था।

उसने इसकी जानकारी परिजन को देने के साथ ही पुलिस को दी। तत्काल मौके पर परिजन पहुंचकर गम्भीर रूप से घायल कल्लू को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।


2 वर्ष में 4 की हो चुकी है मौत
ग्रामीणों ने बताया कि खर्रा बांध पर बनी पुलिया पर सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए हैं। इसकी वजह से पिछले 2 वर्ष के दौरान इस पुलिया में अनियंत्रित होकर नहर में गिरने से 4 लोगों की मौत हो चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग