अंबिकापुर

धनतेरस में शहर में आईजी बाइक से तो एसएसपी निकले पैदल, लगाई फटकार

सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का लिया जायजा, बेतरतीब वाहन खड़े करने वालों को लगाई फटकार
2 min read
• •
Updated: 17 Oct 2017, 10:04 PM IST
SSP RS Nayak in city
SSP in city

अंबिकापुर. दीपावली उत्सव शुरू होते ही शहर में अचानक भीड़ बढ़ गई है। इसकी वजह से पूरे शहर में सभी मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। त्यौहार में शहर में शांति व्यवस्था कायम रहे। इसके मद्देनजर मंगलवार की शाम आईजी हिमांशु गुप्ता अचानक बाइक से भ्रमण पर निकले।

वहीं एसएसपी आरएस नायक ने पैदल सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। शहर भ्रमण के दौरान एसएसपी ने बेतरतीब पार्किंग पर वाहन चालकों को फटकार भी लगाई। उनके साथ सीएसपी व कोतवाली टीआई सहित अन्य अधिकारी भी थे।


धनतेरस के साथ ही दीपावली उत्सव शुरू हो गया है। इसके साथ ही बाजार में बढ़े भीड़ में कई नये चेहरे भी नजर आ रहे हैं, जिनकी शिनाख्ती भी नहीं हुई है। भीड़ का फायदा उठाकर कोई अपराधी घटना को अंजाम न दे इसके लिए पुलिस द्वारा शहर में जगह-जगह बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

इसके मद्देनजर देर शाम आईजी हिमांशु गुप्ता बाइक से शहर की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का जायजा लेने निकले। वहीं एसएसपी आरएस नायक भी सीएसपी आरएन यादव व टीआई विनय सिंह के साथ शहर में पैदल निकल गए। एसएसपी ने पूरे बाजार का पैदल निरीक्षण करने के साथ दुकानदारों को पार्किंग में वाहन लगाने की समझाइश भी दी। कई जगहों पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ी करने की वजह से सड़क पर जाम लगी थी। इसे लेकर उन्होंने वाहन चालकों को फटकार भी लगाई।

यातायात विभाग द्वारा धनतेरस पर उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने लिए जगह-जगह स्टॉपर लगाकर चारपहिया वाहनों को बाजार में प्रवेश करने से रोका गया। कई जगहों पर लोग वाहन बाजार के अंदर ले जाने यातायात जवानों से बहस करते भी नजर आए। इस बार पल-पल में सड़कों पर लगने वाले जाम को कुछ हद तक नियंत्रित करने में पुलिस सफल रही।


ऑटो को भी बाजार में घुसने पर लगाया प्रतिबंध
धनतेरस पर बाजार में उमडऩे वाली भीड़ को देखते हुए यातायात विभाग द्वारा ऑटो के शहर के भीतर घुसने पर प्रतिबंध लगाया गया था। इस दौरान केवल टू व्हीलर ही शहर में नजर आए। ट्रैफिक विभाग की व्यवस्था से शहर में जाम न के बराबर देखने को मिला।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत