अंबिकापुर

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद कर दी हत्या! नाले में अद्र्धनग्न मिली लाश

मंगरैलगढ़ के सज्जन नाले में 17 वर्षीय किशोरी की अद्र्धनग्न लाश मिलने से फैली सनसनी, घास काटने निकली थी किशोरी
2 min read
• •
Updated: 2 Oct 2017, 10:44 PM IST
semi nude body of girl
dead body of minor girl

सीतापुर. घर से घास काटने निकली एक किशोरी की अद्र्धनग्न लाश मंगरैलगढ़ के सज्जन नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर पीएम के लिए भेजा। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने अनाचार के बाद किशोरी की हत्या कर उसकी लाश नाले में फेंक दी। बताया जा रहा है कि नाबालिग के कमर के निचले हिस्से में कोई कपड़े नहीं थे। पुलिस इसी बिंदु पर मामले की जांच में जुट गई है।


सरगुजा जिले के सीतापुर थानांतर्गत ग्राम पंचायत मुरता के खड़ादोरना निवासी सापत राम की 17 वर्षीय पुत्री ललिता नागवंशी सोमवार की सुबह घर से घास काटने निकली थी। लेकिन वह काफी देर तक तक घर नहीं लौटी। इससे उसके परिजनों को चिंता हुई और वे उसे खोजने निकल गए। उन्होंने पड़ोसियों सहित अन्य लोगों से भी उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

इसी बीच दोपहर लगभग 2 बजे कुछ ग्रामीणों ने मंगरैलगढ़ के सज्जन नाले में एक लड़की तैरती हुई लाश देखी। सूचना मिलते ही तत्काल नाबालिग लड़की के परिजन भी वहां पहुंच गए। उन्होंने उसकी पहचान अपनी बेटी के रूप में की। कुछ देर बाद जानकारी मिलने पर सीतापुर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी के शव को नाले से बाहर निकलवाया।

शव अद्र्धनग्न हालत में था। किशोरी का शव देखकर परिजन बिलखने लगे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। घटनास्थल की परिस्थितियों व शव की हालत देखकर पुलिस आशंका जता रही है कि आरोपियों ने अनाचार करने के बाद किशोरी की हत्या कर उसका शव यहां लाकर नाले में फेंक दिया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।


इलाके में सनसनी, घर में पसरा मातम
नाबालिग लड़की की अद्र्धनग्न लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। इधर मृतिका के घर व उसके परिजनों में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Published on:
Also Read
View All
Kukur Tihar Video: दिवाली के दिन अंबिकापुर में मनाया कुकुर तिहार, तिलक लगाकर की गई कुत्तों की पूजा, खिलाया स्पेशल खाना

Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार