4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दरिंदों ने दुष्कर्म के बाद युवती का दुपट्टे से घोंट दिया गला, फिर चेहरा जलाकर फेंका

राजपुर-अंबिकापुर मार्ग पर ग्राम परसागुड़ी में कृषि गेउर फार्म के नजदीक झाडिय़ों में अज्ञात युवती की सड़ी-गली लाश मिली, जांच में जुटी पुलिस
2 min read
Google source verification
police on the spot

police on the murder spot

राजपुर. राजपुर-अंबिकापुर मार्ग पर ग्राम परसागुड़ी में कृषि गेउर फार्म के नजदीक पेड़ के नीचे झाडिय़ों में शुक्रवार को एक युवती की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलने पर एसपी डीआर आंचला अन्य अधिकारियों व फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंचे।

प्रथम दृष्टया की जांच व शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के अनुसार युवती की गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसके चेहरे को जला दिया गया है। हत्या से पहले संभवत: उसके साथ अनाचार भी किया गया है। फिलहाल पुलिस उसकी शिनाख्त करने में जुटी है।


राजपुर से करीब ३ किलोमीटर दूर ग्राम परसागुड़ी के कृषि गेउर फार्म के नजदीक सड़क किनारे पेड़ के नीचे झाडिय़ों में एक 18 से 20 वर्षीय युवती का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। एडिशनल एसपी एनपी धृतलहरे, थाना प्रभारी किशोर केंवट, तहसीलदार संजय मिंज व फॉरेंसिक एक्सपर्ट एसके सिंह मौके पर पहुंचे। शव के सड़ जाने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

अधिकारियों व फॉरेंसिक एक्सपर्ट की प्रथम दृष्टया जांच में ही मामला हत्या का लग रहा है। मृतिका के गले पर दुपट्टा कसा हुआ मिला। पंचनामा के बाद मृतिका के शव का पीएम कराया गया। पीएम करने वाले चिकित्सक डॉ. रामप्रसाद तिर्की ने बताया कि युवती का चेहरा जला हुआ है। उसके गले पर दुपट्टे के गठान का निशान मिला है।

पुलिस की जांच व शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के अनुसार युवती की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसके चेहरे को जला दिया गया है ताकि पहचान न हो सके। संभवत: उसके साथ अनाचार भी किया गया है। पुलिस ये भी आशंका जता रही युवती की हत्या कहीं और कर शव यहां झाडिय़ों में डाल दिया गया है। फिलहाल पुलिस युवती की शिनाख्त करने में जुटी है ताकि इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई जा सके।


ग्रामीणों ने ये भी बताया
मौके पर उपस्थित ग्रामीणों का कहना था कि 2 महीने से एक युवती चेहरा ढंके इस क्षेत्र में अक्सर दिख जाती थी। लेकिन लाश उसी युवती की ही है यह जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

बलरामपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग