अंबिकापुर

थाने के पास ही लंबे समय से चल रहा था ये घिनौना खेल, लक्जरी गाडिय़ों में पहुंचते थे शौकिन

पुलिस ने घेराबंदी कर 20 को धरदबोचा, 2.86 लाख रुपए नकद, एक स्कार्पियो, 1 हुंडई कार, 4 बाइक व 21 नग मोबाइल जब्त
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2017, 3:38 PM IST
Gamblers arrested
Arrested gambler

बैकुंठपुर. दीपावली के बाद भी जुए के फड़ कोरिया जिले में सज रहे हैं। चरचा थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित छठ घाट पर जुए की बड़ी महफिल सजने की सूचना पुलिस कप्तान को मिली। सूचना मिलते ही उन्होंने वहां अन्य थानों की पुलिस को लगाया और बेगम-बादशाह पर लाखों रुपए दांव लगाते 20 जुआरियों को धरदबोचा।

पुलिस ने जुआरियों से 2 लाख 86 हजार 800 रुपए नकद, स्कार्पियो, कार व 3 बाइक जब्त किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ 13 जुआ एक्ट की कार्रवाई की है। लक्जरी गाडिय़ों में भी जुए के शौकिन यहां पहुंचते थे। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि काफी लंबे समय से बड़े स्तर पर यहां जुआ चल रहा था और जुआ फड़ की राशि भी अधिक होने की चर्चा की जा रही है।


कोरिया पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला को रविवार की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम शिवपुर-चरचा में जुए का बड़ा फड़ चल रहा है। यह फड़ चरचा थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर छठ घाट पर सजा था। सूचना मिलते ही उन्होंने एएसपी निवेदिता पाल शर्मा के मार्गदर्शन व बैकुंठपुर डीएसपी सोनिया उके व सीएसपी चिरमिरी कर्ण कुमार उके के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने मुखबिर के बताए अनुसार ग्राम शिवपुर में रविवार की रात घेराबंदी कर छापा मारा।

यहां दरी बिछाकर 20 जुआरी बेगम-बादशाह पर लाखों रुपए का दांव लगा रहे थे। पुलिस को देखते ही जुआरियों के होश उड़ गए। उन्होंने वहां से भागना चाहा, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेर रखा था।

इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर फड़ से 2 लाख 86 हजार 800 रुपए, 1 स्कार्पियो, 1 हुंडई वरना कार, 4 बाइक, 21 मोबाइल, 7 नग ताश की गड्डी जब्त किए। पुलिस सभी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस ने सभी के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

कार्रवाई में निरीक्षक अंजना केरकेट्टा, खडग़वां प्रभारी शशिकांत टंडन, एसआई सुनील सिंह, अनिल जांगड़े, जगनाराण राजवाड़े, पितांबर सिंह, रमेश यादव, रामायण सिंह, चंद्रप्रताप सिंह आदि शामिल थे।


ये हैं गिरफ्तार जुआरी
पकड़े गए जुआरियों में चरचा निवासी विजय शुक्ला, अशोक कुमार, प्रकाश पासी, गौरव सिंह, विक्रांत सिंह, ऋषि चौबे, जयनंदन बनिया, निखिल सिंह राजपुत, विक्रम सिंह राजपुर, विनोद कुमार बनिया, राजा मिश्रा, भागवेंद्र सिंह, सचिन कुमार क्षत्रिय व योगेंद्र शामिल हैं।

इसके अलावा पटना के चिरगुड़ा निवासी जयप्रकाश राजवाड़े, सोनहत के कटगोड़ी निवासी सोना राजवाड़े व सुनील राजवाड़े, ग्राम सरडी निवासी रामकुमार दुबे उर्फ श्रीराम, लल्लू राजवाड़े व सुरेश शामिल हैं।

Published on:
Also Read
View All
Surguja Road Accident: एनएच पर किराना व्यवसायी की ट्रेलर से कुचलकर मौत, जर्जर सडक़ पर अनियंत्रित हो गई स्कूटी, गोयल परिवार में पसरा मातम

Surguja Ration Distribution: पांच महीने से 400 परिवारों को नहीं मिला राशन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, दुकान में जड़ा ताला

Ambikapur News: कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्धू की हत्या की साजिश! डाक से मिला पत्र, जेल में बंद आरोपी पर शूटरों से साठगांठ का आरोप

Ambikapur News: किसानों को डबल झटका! अर्नब चक्रवात में तो डूबी ही, हाथियों ने भी रौंद डाली 15-20 एकड़ में लगी फसल

School Holiday: सरगुजा के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को भी छुट्टी घोषित, डीईओ ने जारी किया आदेश