
Gambler arrested
अंबिकापुर. नगर के दर्रीपारा में सोमवार की रात एक घर के पीछे दरी बिछाकर जुआ खेल रहे 15 जुआरियों को मणिपुर चौकी पुलिस ने धरदबोचा। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की।
पुलिस को देखते ही जुआरी भागने की फिराक में थे लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने उनके फड़ से 3 लाख 2 हजार रुपए बरामद किया है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई।
दीपावली आते ही जुआरियों की हलचल भी शहर में बढ़ गई है। जीत-हार का दाव लगाने बड़ी संख्या में जुआरी पुलिस से छिपकर यह काम कर रहे हैं। इधर पुलिस ने भी जुआरियों को पकडऩे अपने मुखबिर लगा रखे हैं। इसी कड़ी में नगर के दर्रीपारा में अजय साहू के घर के पीछे दरी बिछाकर 15 युवक जीत-हार का दाव लगा रहे थे।
इसकी सूचना मणिपुर चौकी प्रभारी सतीश सोनवानी को मुखबिर से मिली। सूचना मिलते ही उन्होंने जुए की फड़ की दल-बल के साथ घेराबंदी कर ली। इसके बाद उन्होंने सभी जुआरियों को धरदबोचा। पुलिस ने उनके कब्जे से 3 लाख 2 हजार रुपए नकद, मोबाइल व ताश की पत्ती जब्त की है।
पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 13 जुआ एक्ट की कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मचा हुआ है। इधर शहर की दोनों बड़े थाने कोतवाली व गांधीनगर में अब तक जुए के खिलाफ छोटी-मोटी ही कार्रवाई की गई है।
उनकी पहुंच से बड़े जुआरी दूर हैं। ऐसा नहीं है कि इन थाना क्षेत्रों में जुए के फड़ नहीं चल रहे हैं लेकिन पुलिस की जुआरियों की पकडऩे की कोशिश फिलहाल धरी की धरी हुई है।
जुआरी जो पकड़े गए
पुलिस द्वारा पकड़े गए जुआरियों में रामकेवल साहू, मुनेश्वर साहू, बजरंग साहू, ज्ञानचंद साहू, कामेश, दिनेश यादव, रामधनी राजवाड़े, राहुल सिंह, रामकुमार जायसवाल, सूरज साहू, शैलेष साहू, राजा साहू, मो. हुसैन, बिरेंद्र प्रसाह साहू व अजय साहू शामिल हैं।
Published on:
17 Oct 2017, 3:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.