31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस युवक का ATM के भीतर घिनौना काम कैमरे में हो गया कैद- आप भी देखें Video

एक युवक रिंग रोड नमनाकला स्थित विजया बैंक के एटीएम में हुआ था दाखिल, की तोडफ़ोड़ और लगाया झाड़ू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 9 Oct 2017, 2:28 PM IST

young man captured in camera

Young man footage in ATM

अंबिकापुर. नगर के रिंग रोड नमनाकला स्थित विजया बैंक के एटीएम में शनिवार की शाम ७:३० बजे एक युवक घुसा। एटीएम में घुसते ही युवक ने ईंट से मशीन के स्क्रीन को तोडऩा शुरू कर दिया। उसका मकसद एटीएम से रुपए चोरी करना था।

जब उसे लगता कि कोई एटीएम में आने वाला है तो वह वहां रखे झाड़ू को हाथ में उठाकर साफ-सफाई करने लगता। फिर लोगों के जाने पर तोडफ़ोड़ करता। हालांकि आरोपी एटीएम रुपए ले जाने में सफल नहीं हो सका, लेकिन उसकी पूरी करतूत वहां लगे कैमरे में कैद हो गई। रिपोर्ट पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी खोजबीन में जुट गई है।


शहर के रिंग रोड नमनाकला स्थित विजया बैंक के मैनेजर योगेश बोंडे बैंक का सारा काम निपटा कर शनिवार की शाम ६:३० बजे बैंक बंद होने के बाद घर चले गए थे। बगल में ही बैंक का एटीएम मशीन है। शाम लगभग ७:३० बजे एक अज्ञात युवक फटे-पुराने कपड़े पहन कर एटीएम के अंदर घुसा। पहले उसने एटीएम को हाथ से ही उखाडऩे का प्रयास किया। जब मशीन हाथ से नहीं उखड़ा तो वह अपने साथ लाए एक पत्थर से एटीएम मशीन का स्क्रिन व कार्ड रीडर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बावजूद भी सफलता नहीं मिली।

युवक ने एटीएम के अंदर लगभग 15 से 20 मिनट तक मशीन को तोडऩे का प्रयास किया। अंतत: थक हार कर जब सफलता नहीं मिली तो वह एटीएम से निकल कर भाग गया। 9.30 बजे बैंक का ही कर्मचारी कृष्णमोहन जब एटीएम से रुपए निकालने आया तो देखा की एटीएम में तोडफ़ोड़ की गई है। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी बैंक के मैनेजर योगेश बोंडे को दी। जानकारी मिलने के बाद मैनेजर भी मौके पर पहुंचे।

बैंक मैनेजर ने घटना की जानकारी गांधीनगर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक एटीएम में तोडफ़ोड़ करते साफ दिख रहा है। पुलिस इस मामले में अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।


आरोपी ने एटीएम में लगाया झाड़ू
विजया बैंक के एटीएम में रविवार की शाम एक अज्ञात युवक द्वारा घुस कर तोडफ़ोड़ की गई। इस मामले में जब सोमवार को गांधीनगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो आरोपी पत्थर से एटीएम मशीन को नुकसान पहुंचाते दिख रहा है। पत्थर से मशीन के स्क्रिन पर मारने से उसका शीशा टूट कर जमीन पर गिर गया।

इस दौरान युवक एटीएम में रखे झाड़ू उठाकर जमीन को साफ करते भी नजर आ रहा है। इस बीच एक उपभोक्ता एटीएम से पैसे निकालने पहुंचा तो आरोपी ने उसे कुछ कह कर वापस भेज दिया।







बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़