अंबिकापुर

ट्रैक्टर के इंजन से गिरे युवक की पहियों के नीचे कुचलकर दर्दनाक मौत

साप्ताहिक बाजार से लौटने के दौरान रास्ते में हुआ हादसा, पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को किया गिरफ्तार

2 min read
young man death in road accident in jabalpur

राजपुर. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के पस्ता थाना अंतर्गत ग्राम कंडा निवासी एक पहाड़ी कोरवा युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। वह साप्ताहिक बाजार से वापस घर लौट रहा था। इस दौरान वह एक ट्रैक्टर में सवार हो गया। रास्ते में अचानक वह गिर पड़ा और ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गया।

इससे कुचलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।

ये भी पढ़ें

यमराज बने मिनी ट्रक ने युवक को दी मौत, दोस्त की हालत भी नाजुक


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के पस्ता थाना अंतर्गत ग्राम कंडा निवासी 35 वर्षीय माधव कोड़ाकू पिता अघलु कोड़ाकू शनिवार के दिन अपने घर से साप्ताहिक बाजार ग्राम पस्ता आया हुआ था। बाजार से काम निपटाकर वह अपने घर जाने के लिए शाम 6 बजे निकला। इसी बीच वह गांव की ओर ही जा रहे ट्रैक्टर पर सवार हो गया।

चालक ने उसे ट्रैक्टर के इंजन के ऊपर बैठा लिया था। रास्ते में जगरदाहापारा के पास वह अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया और पहिए के नीचे आ गया। हादसे में पहियों के नीचे कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पस्ता पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा ३०४ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।


घर में पसरा मातम
युवक की सड़क हादसे में मौत की खबर जैसे ही घरवालों को मिली तो वे मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही वे बिलखने लगे। युवक की मौत से उसके घर सहित गांव में मातम पसर गया है।


तेज रफ्तार बन रहा कारण
सड़क हादसे का प्रमुख कारण इन दिनों वाहनों की तेज रफ्तार है। इसके बावजूद वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगता दिखाई नहीं दे रहा है। आरटीओ व पुलिस भी ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई नहीं करती दिखाई देती।

ये भी पढ़ें

आरक्षण पर भागवत के ‘बोल’ कहीं BJP के लिए न खड़ी कर दे मुसीबत
Published on:
12 Nov 2017 09:51 pm
Also Read
View All
Minister Netam Statement: दिल्ली वाले बयान को लेकर मंत्री नेताम ने ली चुटकी, कहा- प्रदेश के नेता टीएस सिंहदेव को पचा नहीं पा रहे, साइड करना चाहते हैं…

Chhattisgarh Congress Politics: पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज की सलाह पर पूर्व डिप्टी CM सिंहदेव बोले- मुझमें अभी भी युवाओं जैसी ऊर्जा

Kudargarh Dham Fire video: सूरजपुर के कुदरगढ़ धाम में लगी भीषण आग, जल गई पुजारियों की झोपड़ी-शेड, मची अफरा-तफरी

Power cut in Ambikapur: 42 डिग्री तापमान के बीच घंटों बिजली गुल, शहरवासियों ने बिजली दफ्तर का किया घेराव, गुस्सा देख भागे कर्मचारी

Stabbing in Ambikapur: तकिया मजार में जुलूस के दौरान 2 गुटों में हो गई हाथापाई, युवक भाग निकला तो दोस्त को मार दिया चाकू