अंबिकापुर

यमराज बने मिनी ट्रक ने युवक को दी मौत, दोस्त की हालत भी नाजुक

राजपुर-अंबिकापुर मार्ग पर घटगांव मोड़ पर हुआ दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवकों को मिनी ट्रक ने मारी टक्कर
2 min read
accident
accident

राजपुर. अंबिकापुर-राजपुर मार्ग पर ग्राम ककना के आगे घटगांव मोड़ पर शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बरियों के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच पश्चात एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरे को गंभीर हालत में अंबिकापुर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में मिनी ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।


अंबिकापुर-राजपुर मार्ग पर शाम लगभग 4.30 बजे ग्राम ककना के आगे घटगांव मोड़ के पास अंबिकापुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे मिनी ट्रक के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पैशन बाइक पर सवार ग्राम लडु़आ निवासी २० वर्षीय विनय टोप्पो पिता जावा टोप्पो व प्रभात बेक पिता संतु बेक को टक्कर मार दी।

बाइक विनय ही चला रहा था। हादसे में विनय व प्रभात को गंभीर चोटें आईं। इधर मिनी ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही बरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने दोनों घायलों को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां जांच के बाद चिकित्सक ने विनय को मृत घोषित कर दिया।

वहीं प्रभात की गंभीर स्थिति देखते हएु उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने मिनी ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।


पसरा मातम
युवक की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजनों को मिली वे अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में ही वे रोने-बिलखने लगे। जवान बेटे की मौत से माता-पिता का जहां रो-रोकर बुरा हाल है वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है।


तेज रफ्तार से हो रहे हादसे
वाहनों की तेज रफ्तार हादसे का कारण बन रहे हैं। इन हादसों में कई लोगों की जान तक चली जा रही है, इसके बावजूद रफ्तार में कमी नहीं आ रही है।

Published on:
10 Nov 2017 09:59 pm
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ