अंबिकापुर

Ambikapur Nigam: भाजपा पार्षद ने शहर की कांग्रेस सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- निगम को कर दिया भ्रष्टाचार के हवाले

Ambikapur Nigam: अमृत मिशन योजना में केंद्र से मिली 106 करोड़ की राशि का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप, कहा- शहर की जनता को नहीं मिल रहा भरपूर पानी, शहर की सडक़ें हो चुकी हैं खराब, नालियां भी बजबजा रहीं
2 min read
Ambikapur Nigam
BJP councilor Madhusudan Shukla

अंबिकापुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्षद मधुसूदन शुक्ला ने नगर निगम अंबिकापुर के कांग्रेस सरकार पर फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि निगम (Ambikapur Nigam) की कांग्रेस सरकार ने अमृत मिशन योजना अंतर्गत 106 करोड़ राशि का दुरुपयोग किया है, निगम क्षेत्र में जल प्रदाय के लिए सही रूप से न पाइप लाइन बिछाया गया और न ही संपूर्ण राशि को इस काम में लगाया गया है।

निगम में बैठे कांग्रेसी सरकार ने अधिकांश राशि का बंदरबांट कर केंद्र सरकार के अमृत जल मिशन को भ्रष्टाचार के हवाले कर दिया है। आज जनता पानी की किल्लत से परेशान है, कागज में इतनी बड़ी राशि को योजना पर खर्च कर दिया लेकिन धरातल पर जनता को भरपूर पानी नहीं मिल रहा है।

उन्होंने निगम (Ambikapur Nigam) पर आरोप लगाया है कि पिछले 10 वर्षों में शहर की जनता मच्छरों से परेशान है। गुणवत्ताहीन सडक़ का निर्माण होने के तुरंत बाद डामर उखड़ गए हैं और सडक़ों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। निगम की नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। साफ सफाई के अभाव में बस स्टैंड हो या शहर का अन्य सभी जगह गंदगी पसरा हुआ है।

पूर्व की भाजपा सरकार में निर्मित उद्यान खंडहरों में तब्दील होने लगे है। कांग्रेस ने निगम में आने से पहले जनता से सिटी बस का संचालन, समेकित कर और संपत्ति कर आधा करने का वादा तो किया लेकिन आज तक इसे पूरा नहीं किया।

Ambikapur Nigam: 3300 की जगह मात्र 498 मकान ही बने

पार्षद मधुसूदन शुक्ला ने नगर निगम सरकार (Ambikapur Nigam) पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने निगम क्षेत्र में 3300 मकान बनाने की घोषणा की थी लेकिन निगम प्रबंधन मात्र 498 मकान हीं बना सका है। गरीब और जरूरतमंदों को उनके सपनों के मकान से वंचित कर दिया है।

कई जगहों पर निर्माण अधूरा रह गया है। यहां तक कि नगर निगम का भवन भी अधूरा है । महापौर ने भी माना है कि भाजपा सरकार से निगम क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि मिलती है।

कांग्रेस सरकार को जनता सिखाएगी सबक

मधुसूदन ने इस बात पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब निगम (Ambikapur Nigam) में भाजपा सरकार थी तब निगम क्षेत्र में बहुत काम हुए हैं और वही विकास कार्य आज भी दिखाई देता है।

उस समय के निर्मित साधन सुविधाओं को बचा पाने में भी कांग्रेस की निगम सरकार (Ambikapur Nigam) असफल है। उन्होंने कहा कि सबका प्रयास, सबका साथ, सबका विकास के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। आने वाले दिनों में निगम के भ्रष्ट कांग्रेसी सरकार को जनता जरूर सबक सिखाएगी।

Published on:
09 Jan 2025 01:19 pm
Also Read
View All
CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

Juvenile Delinquents Escaped: बिजली गुल होते ही बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए 11 अपचारी बालक, एक पहुंचा घर, दूसरा घूम रहा था शहर

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

BJP Leader Threat Video: भाजपा नेता ने सूरजपुर तहसीलदार को दी धमकी, कहा- पहचानते नहीं या हमारी ताकत जानते नहीं हो, किसने मां का दूध पिया है…

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत