अंबिकापुर

Ambikapur roads: कांग्रेस का 3 दिन का अल्टीमेटम, कहा- एनएच की जर्जर सडक़ों की कराएं मरम्मत, वरना करेंगे आंदोलन

Ambikapur roads: जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को दिया है अल्टीमेटम, बोले- शहर की सभी प्रमुख सडक़ें या तो एनएच की हैं या पीडब्ल्यूडी की, बेवजह निगम को ठहराया जाता है जिम्मेदार
2 min read
• •
Updated: 31 Dec 2024, 4:39 PM IST
Ambikapur roads

अंबिकापुर. शहर में मौजूद राष्ट्रीय राजमार्ग की जर्जर सडक़ों (Ambikapur roads) को 3 दिनों के अंदर सुधारने का अल्टीमेटम जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने विभाग को दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर तीन दिनों के अंदर शहर में मौजूद राष्ट्रीय राजमार्ग के सडक़ों को नहीं सुधारा गया तो जनहित में कांग्रेस वृहद आंदोलन करेगी। अम्बिकापुर शहर की सभी प्रमुख सडक़ें जिनमें देवीगंज रोड, सदर रोड, स्कूल रोड, रामानुजगंज रोड, बिलासपुर रोड, रायगढ़ रोड, ब्रम्ह रोड या तो राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की हैं या पीडब्ल्यूडी की हैं।

उन्होंने कहा कि ये सभी सडक़ें एक लंबे अरसे से जर्जर (Ambikapur roads) हो चुकी हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की लापरवाही से जर्जर हुई इन सडक़ों के लिए बेवजह नगर निगम अम्बिकापुर को जवाबदेह ठहराया जाता है। जबकि ये सडक़ें नगर निगम के अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं।

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने आमजन की परेशानियों और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों द्वारा इन मार्गों की अनदेखी को ध्यान रख भरी बरसात में एनएच के बाहरी हिस्सों की जन सहयोग से मरम्मत कराई थी। नगर निगम के महापौर के नेतृत्व में निगम के कांग्रेस पार्षदों के दल ने एनएच कार्यालय का घेराव भी किया।

नगर निगम के निर्माण समिति के प्रभारी शफी अहमद विगत लंबे अरसे से सडक़ों (Ambikapur roads) को लेकर नागरिकों को हो रही असुविधा को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों से सभी स्तर पर चर्चा कर चुके हैं। यदि 3 दिनों के अंदर सडक़ों को अगर नहीं सुधारा गया तो सरकार और एनएच विभाग के विरुद्ध कांग्रेस आंदोलन करेगी।

चक्काजाम भी कर चुकी है कांग्रेस

सडक़ों की सुधार की मांग को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में चक्काजाम (Ambikapur roads) भी किया जा चुका है। लेकिन संबंधित विभाग ने जन समस्या पर मौन साध लिया है।

Ambikapur roads: हादसे के शिकार हो रहे लोग

शहर के सदर रोड और महामाया चौक पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे (Ambikapur roads) हो चुके हैं कि आए दिन शहर के नागरिक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा है कि भाजपा ने डबल इंजन की सरकार के नाम पर नागरिकों की आंखों में धूल झोंककर वोट हासिल कर लिया, अब सरकार बनाने के बाद विकास तो दूर की कौड़ी साबित हो गई है।

Updated on:
31 Dec 2024, 4:39 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत