अंबिकापुर

छोटे जोगी का टीएस पर पलटवार, कहा- वे सीडी की राजनीति करते हैं और हम सीजी की

मुख्यमंत्री द्वारा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को तीसरी शक्ति बताए जाने पर नेता प्रतिपक्ष ने शायराना अंदाज में दिया था जवाब
2 min read
• •
Updated: 10 Dec 2017, 7:50 PM IST
Amit Jogi in Adhikar rally
Amit Jogi in Adhikar rally

अंबिकापुर. सरगुजा संभाग में अधिकार यात्रा के समापन कार्यक्रम में रविवार को मरवाही विधायक अमित जोगी ने शहर में पदयात्रा कर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने न केवल दुकानदारों से मुलाकात की बल्कि लोगों से जीएसटी व नोटबंदी की वजह से व्यवसाय पर पड़े असर को भी जाना।

अधिकार यात्रा के अंत में उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि वे सीडी की राजनीति करते हैं, हम सीजी की राजनीति करते हैं। भाजपा व कांगेेस दोनों ने मिलकर सनावल क्षेत्र के लोगों की जिंदगी पर डेथ वारंट लिख दिया है।


जनता कांग्रेस (जोगी) द्वारा रविवार को अधिकार यात्रा का समापन संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में किया गया। जनता कांग्रेस द्वारा पुराना बस स्टैंड से पदयात्रा का आयोजन किया गया था। इसका नेतृत्व मरवाही विधायक अमित जोगी द्वारा किया गया। अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र में अधिकार यात्रा का आयोजन दानिश रफिक के नेतृत्व में किया गया।

इस दौरान अमित जोगी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ जय स्तंभ चौक, सदर रोड, महामाया चौक, देवीगंज मार्ग से होते हुए घड़ी चौक पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों से मिलकर जीएसटी व नोटबंदी से उनके व्यवसाय पर पड़े असर के संबंध में भी पूछा।

पदयात्रा में पीएस कुमार, अतुल सिंह, इरफान सिद्दीकी, गोपाल केशरवानी, अशफाक अली, सुखू यादव, देवेश प्रताप सिंह, संतोष यादव, बेला कुशवाहा, नियती पाण्डेय, नेहा सोनवानी, नितिन गुप्ता, मो. हशीब खान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।


वे सीडी की हम सीजी की राजनीति कर रहे हैं
अधिकार यात्रा समापन के बाद अमित जोगी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की ढाई करोड जनता जानती है कि कौन शेरों-शायरी पढ़ रहा है और कौन जनहित में काम कर रहा है। कौन सीडी की राजनीति कर रहा है कौन सीजी की राजनीति कर रहा है।

कौन जाति की बात कर रहा है और कौन छत्तीसढ़ की मिट्टी के गौरव के लिए काम कर रहा है। कुछ लोग हैं जो केवल शेरो-शायरी कर रहे हैं, उनके साथ न जन है, न ही मन है, और न ही संगठन है। अपनी 55 एकड़ तालाब की भूमि को बचाने के लिए सरकार के साथ मिलकर नूरा-कुश्ती कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 90 विधानसभा में 90 रथ के माध्यम से 45 दिनों के अंदर अधिकार यात्रा प्रदेश के प्रत्येक गांव व शहरों तक पहुंचना है। लोग तक पहुंच उनके अधिकार की लड़ाई लडऩा हमारा मुख्य उद्देश्य है।

Published on: