अंबिकापुर

Video : अमित शाह पहुंचे अंबिकापुर, सीएम के साथ किया रोड शो, हाथ हिलाकर करते रहे अभिवादन

दोपहर 12.10 बजे विशेष प्लेन से पहुंचे दरिमा एयर स्ट्रिप, भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जमकर किया स्वागत

2 min read
Amit Shah Road show

अंबिकापुर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का अंबिकापुर आगमन हो गया है। अमित शाह दोपहर 12.10 बजे दिल्ली से विशेष प्लेन से दरिमा हवाई पट्टी पहुंचे। वहां से हेलीकॉप्टर से 12.40 बजे रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने बने हेलीपैड पर उतरे। यहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया।

इसके बाद वे छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह के साथ विकास रथ पर सवार होकर रोड शो में शामिल हुए। दोनों हाथ हिलाकर सड़क के दोनों खड़ी जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन करते रहे।

ये भी पढ़ें

अमित शाह व सीएम के स्वागत के लिए सब तैयार, फोटो में देखें उत्साह की झलकियां…

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अंबिकापुर पहुंचे। रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वे सीएम के साथ विकास रथ में सवार हुए। यहां दोनों ने जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

वहीं दोनों के ऊपर फूलों की बारिश की गई। रोड शाम बसंत सिटी प्लेक्स के पास से निकलकर अग्रसेन चौक, जय स्तंभ चौक, सदर रोड, महामाया चौक, देवीगंज रोड, संगम चौक, घड़ी चौक, गांधी, चौक, अंबेडकर चौक होते हुए पीजी कॉलेज मैदान में पहुंचेगी। यहां अमित शाह आमसभा में जनता हजारों की संख्या में उपस्थित जनता को संबोधित करेंगे।

सीएम की विकास यात्रा व रोड शो शहर में 51 दिवंगत नेताओं के नाम से बनाए गए गेट से गुजरी वहीं 21 जगहों पर उनका स्वागत किया गया। अमित शाह व सीएम के साथ महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पांडेय, राजेश मूणत, गृहमंत्री रामसेवक पैंकरा, अनुराग सिंहदेव सहित अन्य मंत्री व नेता हैं।

जगह-जगह स्वागत
अमित शाह व सीएम के रोड शो को देखते हुए शहर को पूरी तरह सजा दिया गया है। शहर में सड़क के दोनों ओर युवक-युवतियां, महिलाएं, बच्चे उनका स्वागत करने व झलक पाने को तैयार हैं। शहर में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। फूलों की बारिश करने जगह-जगह स्कूली छात्र-छात्राओं व कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। वहीं तिरंगे के परिधान में स्कूली बच्चे जगह-जगह खड़े हैं।

लोकनृत्य की दिखी छटा, बाइक रैली भी
अमित शाह व सीएम के रोड शो को छत्तीसगढ़ के लोकनर्तक के दलों ने जगह-जगह स्वागत किया। कहीं महिलाएं सिर पर कलश लेकर खड़ी हैं तो कहीं पारंपरिक व आकर्षक परिधान में युवतियां नृत्य करती नजर आ रही हैं। रोड शो को देखते हुए सरगुजा संभाग से करीब 1 लाख लोगों की भीड़ जुटी है। वहीं करीब 2500 बाइक की रैली विकास रथ के आगे व पीछे चली।

ये भी पढ़ें

Breaking : ट्रक की टक्कर से हवा में उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरे 3 युवक, 2 की दर्दनाक मौत
Updated on:
10 Jun 2018 02:08 pm
Published on:
10 Jun 2018 01:49 pm
Also Read
View All
Statue unveiled case: युकां सरगुजा जिलाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज, CM से पहले शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का किया था अनावरण

Rape and murder case: Video: महिला से बलात्कार और हत्या का आरोपी बोला- किसी और से अवैध संबंध के चक्कर में मार डाला

Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Rape and murder case: बलात्कार के बाद महिला की निर्मम हत्या करने वाला आरोपी 8वें दिन गिरफ्तार, 35 हजार का था इनाम

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं