अंबिकापुर

अमित शाह बोले- विपक्ष को बचाने की जिम्मेदारी तो राहुल गांधी की है- देखें Facebook Live video

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारों से की चर्चा, कहा- कश्मीर में सरकार की नीति अच्छी, बनाए रखी है पैनी नजर
3 min read
• •
Updated: 11 Jun 2018, 11:41 AM IST
Amit Shah PC
Amit Shah PC

अंबिकापुर. कांग्रेस मुक्त भारत का मतलब से विपक्ष मुक्ति नहीं है। बिना विपक्ष के लोकतंत्र का कोई अर्थ नहीं है। कांग्रेस मुक्त से हमारा मतलब उसकी कल्चर व विचाराधारा से मुक्त कराना है। विपक्ष को बचाने की जिम्मेदारी तो राहुल गांधी की है। मध्यप्रदेश 80 के दशक में कांग्रेस के शासनकाल में बीमार राज्य था। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में जब छत्तीसगढ़ अस्तित्व में आया तो बीमार का तमगा उतार दिया।

आज छत्तीसगढ़ विकसित राज्य की श्रेणी में खड़ा है। कई राज्य के लोग यहां आज सीखने आते हैं। कश्मीर की नीति अच्छी है और केंद्र सरकार उसपर पैनी नजर बनाए हुई है। समय-समय इस पर चर्चा कर फैसला लेते रहेंगे।

मानता हूं कि हमारे सैनिक कश्मीर में शहीद हुए हैं लेकिन भाजपा की सरकार में सबसे अधिक हथियारबंद आतंकवादी भी मारे गए हैं, लेकिन इसकी जानकारी कांग्रेस नहीं देती है। यह जानकारी भी उन्हें देनी चाहिए।


उक्त बातें सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कांग्रेस पर एक बार फिर से हमला किया तथा भाजपा सरकार की खूबियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि 15 वर्ष सरकार चलाने के बाद 10 जून को मुख्यमंत्री की विकास यात्रा का जगह-जगह लोगों द्वारा जिस तरह से स्वागत किया गया, उससे स्पष्ट हो गया है कि छत्तीसगढ़ में चौथी बार भाजपा की सरकार बनाने का मन जनता ने बना लिया है।

उन्होंने प्रदेश में व केंद्र में भाजपा की सरकार को दो इंजन वाली गाड़ी बताया और कहा कि दोनों मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं। राहुल गांधी के पैदा होने से पहले के उनके चार पीढिय़ों का हिसाब मांगने पर उन्होंने कहा कि मैं उनसे चार पीढिय़ों का हिसाब इसलिए मांग रहा हूूं क्योंकि वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते उनकी यह जवाबदारी है।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय, डॉ. अनिल जैन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक व राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम भी उपस्थित थे।


सरकार की विदेश नीति ने बढ़ाया है मान
कांग्रेस द्वारा हमेशा केंद्र सरकार की कश्मीर नीति व विदेश नीति पर सवाल उठाए गए हैँ। उनका कहना हैै कि कश्मीर में पिछले चार वर्ष में सबसे अधिक जवान शहीद हुए हैं तथा विदेश नीति की वजह से हमारे पड़ोसी नेपाल व म्यांमार से संबंध खराब हुए हैं। इस पर अमित शाह ने कहा कि कश्मीर में पिछले चार वर्ष के दौरान जितने जवान शहीद हुए हैं, उससे कहीं ज्यादा हथियारबंद आतंकवादी भी मारे गए हैं।

कश्मीर की नीति अच्छी है और समय-समय पर इस पर चर्चा कर निर्णय भी लिया जाता है। उन्होंने कहा कि पहले डॉ. मनमोहन सिंह जब विदेश जाते थे, तब किसी को पता नहीं चलता था कि वे कब गए और कब वापस आए। हमारे प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं वहां के लोग जिस तरह से उनका स्वागत करते हैं उससे केवल प्रधानमंत्री का ही नहीं बल्कि देश के १२५ करोड़ नागरिकों का मान बढता है।


पेट्रोल के दर पर कर रहे हैं समीक्षा
भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार पेट्रोल के दाम बढऩे व लोगों में असंतोष होने के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि सरकार लगातार इसकी समीक्षा कर रही है। पिछले 15 दिनों में पेट्रोल के दाम भी कम हुए हैं।


65 सीट जीतने का बनाते हैं लक्ष्य
अमित शाह से जब पूछा गया कि क्या अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक को हराने के लिए रणनीति बना रहे हैं। इसपर उन्होंने हंसते हुए कहा कि भाजपा किसी को व्यक्तिगत हराने पर रणनीति नहीं बनाती है। वह 65 सीट जीतने के लिए अपनी रणनीति बना रही है। अगर इसमें वे भी आ जाते है और अच्छी बात है।

टिकट वितरण पर रहने दें सस्पेंश
शाह से जब यह सवाल पूछा गया कि विधानसभा चुनाव में विकास को फोकस रख टिकट का वितरण किया जाएगा या फिर व्यक्ति विशेष पर। इसपर मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा कि टिकट वितरण पार्टी का अंदरूनी मामला है। इसे सस्पेंश ही रहने दें।

Updated on:
11 Jun 2018, 11:41 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत

Cricket News: एसएसपीएल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 18 नवंबर से, 4 को सरगुजा संभाग के खिलाडिय़ों का होगा ऑक्शन

Athlete Animesh Kujur: इंडिया के सबसे तेज धावक अनिमेष कुजूर का सरगुजा पुलिस ने किया सम्मान, माता-पिता दोनों हैं डीएसपी

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…