27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : बारिश से बचने मां के साथ पेड़ के नीचे खड़ी थी युवती, अचानक इस शक्ल में बेटी को ले गई मौत

मां झुलसकर गंभीर रूप से घायल, पुराने घर से नए घर में आने के दौरान रास्ते में शुरु हो गई थी बारिश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 10 Jun 2018, 9:07 PM IST

Dead body

Young girl dead body

वाड्रफनगर. मां-बेटी रविवार की शाम पुराने घर से नए घर में जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बारिश शुरु हो गई। बारिश से बचने दोनों पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी बीच तेज गरज-चमक के साथ वहां आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में मां-बेटी आ गए। हादसे में 18 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से झुलस गई। उसे वाड्रफनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक स्थित ग्राम बेतो निवासी मानमति अपनी 18 वर्षीय बेटी रीता के साथ अपने पुराने घर नवलीपारा में थे। रविवार की शाम लगभग ५ बजे दोनों वहां से नए घर आ रही थीं। वे बीच रास्ते में पहुंची ही थीं कि मौसम खराब होने लगा। बादल की गर्जना के बाद अचानक बारिश शुरु हो गई।

बारिश में भीगने से बचने दोनों वहीं स्थित एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान गरज-चमक के साथ पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में मां-बेटी आ गई। हादसे में रीता की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं मां मानमति बुरी तरह झुलस गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को उठाकर वाड्रफनगर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया, वहीं घायल मानमति का उपचार जारी है।


परिजन सदमे में
हादसे में जवान बेटी की मौत से पिता सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी मातम पसर गया है।


बारिश में न खड़े हों पेड़ के नीचे
जानकारों का कहना है कि बारिश व गरज-चमक के दौरान पेड़ के नीचे खड़ा नहीं होना चाहिए। आकाशीय बिजली अधिकांश पेड़ के ऊपर ही गिरते हैं।