25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Suspended News: धान खरीदी 2025–26 में लापरवाही उजागर, प्रशासन ने दिखाई सख्ती, 2 पटवारी निलंबित…

CG Suspended News: कलेक्टर ने धान खरीदी वर्ष 2025–26 के दौरान अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर दो पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
less than 1 minute read
Google source verification
पंचायत सचिव का निलंबन आदेश जारी (photo source- Patrika)

पंचायत सचिव का निलंबन आदेश जारी (photo source- Patrika)

CG Suspended News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में धान खरीदी व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर बलरामपुर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर ने धान खरीदी वर्ष 2025–26 के दौरान अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर दो पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

CG Suspended News: रामचंद्रपुर और रामानुजगंज के पटवारी निलंबित

निलंबित किए गए पटवारियों में बंधन राम, पटवारी, तहसील रामचंद्रपुर तथा विजय यादव, पटवारी, तहसील रामानुजगंज शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार धान खरीदी कार्य के दौरान दोनों अधिकारियों की भूमिका संतोषजनक नहीं पाई गई, जिसके चलते उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

आचरण नियमों के उल्लंघन का मामला

जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित पटवारियों द्वारा की गई लापरवाही छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के प्रावधानों के विपरीत है। इसे गंभीर प्रशासनिक चूक मानते हुए कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत निलंबन की कार्रवाई की है।

निलंबन अवधि में तय किया गया मुख्यालय

आदेश के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान पटवारी बंधन राम का मुख्यालय तहसील कार्यालय कुसमी तथा पटवारी विजय यादव का मुख्यालय तहसील कार्यालय शंकरगढ़ निर्धारित किया गया है। कलेक्टर के आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान दोनों पटवारियों को शासन के नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: प्रशासन

प्रशासनिक अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि धान खरीदी जैसे संवेदनशील कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए आगे भी सख्त निगरानी जारी रहेगी।