अंबिकापुर

Breaking News : अमित शाह बोले- राहुल बाबा, क्या नकली सीडी बनाने वालों के दम पर छत्तीसगढ़ में बनाओगे सरकार

बूथ लेबल के कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद, कहा- भाजपा नेताओं के आधार पर नहीं बल्कि बूथ लेवल कार्यकर्ताओं के दम पर जीतती है चुनाव

3 min read
Amit Shah

अंबिकापुर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अंबिकापुर आगमन के इंतजार की घडिय़ां खत्म हो गई। दोपहर 1.20 बजे अमित शाह कलाकेंद्र मैदान में पहुंचे। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने सरगुजा संभाग के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

उनके साथ सीएम डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, गृहमंत्री रामसेवक पैंकरा, केंद्रीय इस्पात मंत्री विष्णुदेव साय, खेलमंत्री भइयालाल राजवाड़े, रामविचार नेताम, नंदकुमार साय, अखिलेश सोनी, अनुराग सिंहदेव समेत अन्य मंच पर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

अमित शाह के आने का इंतजार करते भाजपा के बड़े नेता और कार्यकर्ता, तस्वीरों में देखें झलकियां


बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सबसे पहले अमित शाह ने कहा कि इतना जोर से बोलिए कि रायपुर में बैठे कांग्रेस के लोगों का दिल दहल जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों को गौरव से बताना चाहता हूं कि ये पार्टी नेताओं के आधार पर नहीं बल्कि बूथ लेवल कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव जीतती है।

मैं भी बूथ का अध्यक्ष था, आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का अध्यक्ष बनकर खड़ा हूं। ये इस पार्टी में ही हो सकता है कि गरीब व चाय बेचने वाले का बेटा प्रधानमंत्री बना है। शाह ने कहा कि यहां का चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। 2019 के आम चुनाव के लिए कांग्रेस गठबंधन करके बैठी है।

मुझे ये समझ में नहीं आता कि राहुल बाबा को कैसे छत्तीसगढ़ में सरकार की संभावना नजर आती है। अरे! क्या नकली सीडी बनाने वालों के दम पर सरकार बनाओगे। यहां का नेतृत्वकर्ता कौन होगा यह तो बताओ, फिर सरकार बनाने की सोचना। हमारे नेतृत्वकर्ता रमन हैं, क्योंकि इनकी अगुवाई में जो गरीब, आदिवासी का विकास हुआ है वह कहीं नहीं हुआ है।

जोगी साहब कार्यकर्ताओं को मरवाने का करते थे काम
शाह ने कहा कि जोगी साहब कार्यकर्ताओं को मरवाने का काम करते थे लेकिन विकास के लिए कोई काम नहीं हुआ। यह राज्य नक्सलियों का बना हुआ था। रमन सिंह ने तेंदूपत्ता तोडऩे वालों के पैर में जूता पहनाया।

घर-घर चावल पहुंचाया, विकास पहुंचाया। अंबिकापुर को पिछड़ा इलाका मानते थे। 1 से 3 लाख की आबादी में देश में यह शहर अव्वल आया है।


भारत के टुकड़े करने वाले के समर्थकों को नहीं छोड़ेंगे
अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ भूख, निरक्षरता, अंधेरे और नक्सलवाद का हब माना जाता था, आज एजुकेशन और बिजली का हब बना हुआ है। जो देश के टुकड़े करना चाहते हैं, भारत तेरे टुकड़े होंगें इंशाअल्लाह-इंशाअल्लाह बोलने वालों के लिए आप कितना भी चिल्लाओ, हम ऐसे लोगों को नहीं छोड़ेंगे। ऐसे लोगों की जगह केवल जेल में है। कांग्रेसियों को दर्द होता है जब हम नक्सली गतिविधियों को रोकने लगते हैं।


हमारा सौभाग्य है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आए हैं बात करने
सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से बात करने राष्ट्रीय अध्यक्ष आए हैं। ये हमें चौथी बार सरकार बनाने का संकल्प दिलाने तथा जीत का तिलक लगाने आए हैं। उन्होंने कहा कि आप सबने ही 3 बार जीत दिलाई है। चौथी बार जीत के 4 प्रमुख कारण ये हैं कि केंद्र में मोदी जी की सरकार है।

15 साल में कार्यकर्ताओं का इतना बड़ा संगठन किसी के पास नहीं है। किसी के पास मुद्दाविहीन संगठन है बिखरा हुआ संगठन है। उनका अध्यक्ष 2 बार सिडी कांड में बेनकाब हो गया है। इससे ज्यादा गिरा हुआ काम कोई नहीं कर सकता।

ऐसा नेतृत्व जिसके पास है उसे जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार हम 65 प्लस करके देेंगे। 15 साल में सरगुजा ने विकास के नए आयाम देखे हैं- जैसे सड़क, इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेज।

ये भी पढ़ें

बस कुछ ही देर में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह पहुंचने वाले हैं शहर में, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
Published on:
12 Oct 2018 02:27 pm
Also Read
View All