6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस कुछ ही देर में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह पहुंचने वाले हैं शहर में, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

सरगुजा संभाग के 36 हजार 780 बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से कलाकेंद्र मैदान में करेंगे सीधा संवाद

less than 1 minute read
Google source verification
Amit Shah

Amit Shah

अंबिकापुर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अब से कुछ ही देर में अंबिकापुर पहुंचने वाले हैं। वे यहां सरगुजा संभाग के 36 हजार 780 बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम के लिए कलाकेंद्र मैदान में भव्य डोम में चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा की दृष्टि से शहर में जगह-जगह पुलिस व सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की गई है। कलाकेंद्र मैदान में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का जमावड़ा भी शुरु हो गया है। शहर के गांधीचौक इलाके में जाम की स्थिति बनी हुई है।


गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह अहमदाबाद से प्लेन से दरिमा हवाई पट्टी पहुंचेंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर से पीजी कॉलेज मैदान में उतरेंगे। फिर सड़क मार्ग से सर्किट हाउस में कुछ पल गुजारने के बाद वे कलाकेंद्र मैदान में पहुचेंगे।

इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के अलावा छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. अनिल जैन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, केन्द्रीय इस्पात मंत्री विष्णु देव साय, राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम, रामसेवक पैंकरा तथा भैयालाल राजवाडे सहित अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधि व नेता उपस्थित रहेगें।


शहर में पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था
अमित शाह के आगमन को लेकर शहर के सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने चारपहिया वाहनों को गांधी चौक से घड़ी चौक तक के बीच घुसने पर प्रतिबंधित किया गया है। इधर अमित शाह के आगमन को लेकर भाजपा में उत्साह का माहौल है।