अंबिकापुर. भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धरमपुर की एक 14 वर्षीय छात्रा की १ सितंबर की रात अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 9वीं कक्षा में पढऩे वाली छात्रा सोनगरा स्कूल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में मिली थी। छात्रा के मुंह से झाग निकल रहा था, उसने जहर का सेवन किया था, लेकिन परिजन का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने अपने अन्य साथी के साथ मिल कर दुष्कर्म किया और छात्रा को जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी।