अंबिकापुर

शाह ने ली कोर कमेटी की बैठक, संगठन के साथ सीएम और मंत्रियों को दिया ये टारगेट

भाजपा कार्यालय में 2 घंटे तक चली बैठक, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, सीएम सहित मंत्री मंडल था शामिल
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2018, 9:33 PM IST
Core committee meeting
BJP core committee meeting

अंबिकापुर. बीजेपी कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में शाम ६ बजे शुरू हुई प्रदेश कोर कमेटी की बैठक दो घंटे चली। इसमें उन्होंने विधानसभा चुनाव में संगठन, मुख्यमंत्री व मंत्रियों को 49-50 नहीं बल्कि 65 प्लस सीट लाने का टारगेट दिया। बैठक के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने विस्तृत जानकारी दी।

कौशिक ने बताया कि बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा तैयार किए गए कार्ययोजना की समीक्षा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने की। इस दौरान उन्होंने कुछ नए बिंदुओं पर कार्य करने की बात कही। अभी तक जितने भी कार्य संगठन द्वारा किए गए हैं, उसकी विस्तार से समीक्षा शाह ने की। उन्होंने प्रदेश सोशल मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा तैयार किए गए प्रजेंटेशन को भी देखा।

कौशिक ने बताया कि शिक्षाकर्मियों के संविलियन की घोषणा चुनाव को ध्यान में रखते हुए नहीं की गई है। काफी दिनों से उनकी मांग थी। छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्य सचिव की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने संविलियन की घोषणा की है। कौशिक ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस बार 49-50 सीट जीतकर, नहीं बल्कि 65 प्लस कैसे लाना है, इस दिशा में प्रदेश संगठन काम करे।

लक्ष्य हासिल करने कितनी मेहनत करनी है, इस संबंध में शाह ने आवश्यक निर्देश दिए। सरगुजा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने का कितना असर पड़ेगा इस सवाल का जवाब देते हुए कौशिक कहा कि सरगुजा में उनका आना ही अपने आप में बड़ी बात है। बैठक में स्वच्छता योजना, स्वास्थ्य योजना पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

इस दौरान उम्मीदवार कब तक तय हो जाएंगे, इस सवाल पर कौशिक ने कहा कि अभी इस पर काम चल रहा है। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सरोज पाण्डेय, विष्णुदेव साय, रामविचार नेताम, रामप्रताप सिंह, पवन साय, पुन्नू लाल मोहले, केदार कश्यप, संतोष पाण्डेय, सुभाष राव, मोतीलाल साहू, उपस्थित थे।


अपने कर्मों से समाप्त हो रही कांग्रेस
अमित शाह द्वारा आम सभा में प्रदेश से कांग्रेस को चुनाव में मूल समेत उखाड़ फेंकने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष भूपेश बघेल ने बयान जारी कर कहा है कि अमित शाह झीरम घाटी की तरह कांग्रेस के समूल नाश की बात कह रहे हैं। बघेल के इस बयान पर धरमलाल कौशिक ने कहा कि झीरम घाटी हत्याकांड पर हम सभी ने खेद जताया था।

झीरम में जितने भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या अब तक हो चुकी है और अभी भी हो रही है, उसकी मैं नाम सहित जानकारी दे सकता हूं। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद अब तक वहां भाजपा के कार्यकर्ता डटे हुए हैं। कांग्रेस का पूरे देश में समूल नाश उनके द्वारा किए गए कर्मों की वजह से हो रहा है। कोई झीरम घाटी इसके लिए जिम्मेदार नहीं है।


विवादित बयान से बचने की दी सलाह
मंत्रियों द्वारा बार-बार विवादित बयान दिए जाने के सवाल पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा है कि विवादित बयान से बचना चाहिए। इस सबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश सभी को दिए गए हैं।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत

Cricket News: एसएसपीएल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 18 नवंबर से, 4 को सरगुजा संभाग के खिलाडिय़ों का होगा ऑक्शन

Athlete Animesh Kujur: इंडिया के सबसे तेज धावक अनिमेष कुजूर का सरगुजा पुलिस ने किया सम्मान, माता-पिता दोनों हैं डीएसपी

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…