अंबिकापुर

Ambikapur To Italy: इटली के पति-पत्नी बने रिद्धि-सिद्धि के नए माता-पिता, जाने से पहले दोनों ने 3 महीने तक सीखी अंग्रेजी

Ambikapur News: नशे में डूबे रहने वाले रिद्धि-सिद्धि के माता-पिता ने दोनों बेटियों का कर दिया था त्याग, 3 साल तक बालिका गृह में रहीं, अब इटली में खिलखिलाएंगीं बेटियां
2 min read
Riddhi-Siddhi with New mother
Ambikapur To Italy, इटली के दंपती ने रिद्धि-सिद्धि को लिया गोद (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। नशे में हमेशा डूबे रहने वाले दंपती ने 8 और 9 वर्ष की उम्र में 2 मासूम बेटियों को छोड़ दिया था। रिद्धि-सिद्धि (Riddhi-Siddhi story) (बदला हुआ नाम) नाम की मासूमों का बचपन बालिका गृह की चारदीवारी में सिमट गया। दोनों ने 2 साल से अधिक समय अंबिकापुर स्थित एमएसएसव्हीपी द्वारा संचालित बालिका गृह (MSSVP Ambikapur) में बिताया। इस दौरान उन्होंने माता-पिता की कमी तो महसूस की, लेकिन उम्मीद नहीं छोड़ी। अंतत: वह दिन आ गया जब उन्हें नए माता-पिता मिल गए। इटली के दंपती ने दोनों को विधिवत गोद लिया। नए माता-पिता को पाकर दोनों के चेहरे खिल उठे। इसमें मामले में खास बात यह रही कि इटली जाने से पहले रिद्धि-सिद्धी ने 3 माह तक अंग्रेजी सीखी, ताकि आगे बातचीत करने में उन्हें परेशानी न हो।

बता दें कि इटली निवासी एलिना पेशे से टूरिस्ट गाइड और उनके पति फेड्रिको एलिको इलेक्ट्रीशियन हैं। दोनों ने अंबिकापुर आकर रिद्धि-सिद्धि को विधिवत गोद लिया। अब रिद्धि और सिद्धि नए माता-पिता के साथ इटली (Riddhi-Siddhi in Italy) में नई जिंदगी शुरू करेंगी। दोनों बहनें करीब ढाई वर्ष पहले बालिका गृह पहुंची थीं। संचालिका मीरा शुक्ला के अनुसार उनके माता-पिता नशे के आदी थे।

Ambikapur To Italy, इटली के दंपती के साथ रिद्धि-सिद्धि(Photo- Patrika)

बच्चियों को छोड़ दिए जाने के बाद बालिका गृह की टीम ने उनके परिजनों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। ऐसे में बालिका गृह (MSSVP Balika Griha) ही दोनों बहनों का घर बन गया। बचपन की इस मुश्किल घड़ी में दोनों ने साथ नहीं छोड़ा। एक-दूसरे का सहारा बनकर दोनों बहनें बड़ी होती रहीं। पढ़ाई की, नए सपने देखे और अपने भविष्य का इंतजार किया।

Ambikapur Good News: कारा वेबसाइट ने बदली जिंदगी

दोनों बच्चियों को दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया के लिए कारा की वेबसाइट पर पंजीकृत किया गया था। इसी माध्यम से इटली के दंपती ने दोनों बहनों को गोद लेने में रुचि दिखाई। निर्धारित प्रक्रिया के तहत दंपती (Italy Couple) पहली बार मई 2026 में अंबिकापुर पहुंचे। दोनों बच्चियों से मुलाकात कराई गई। अपर कलेक्टर ने भी दंपती और बच्चियों से बातचीत की।

Ambikapur To Italy, गोद प्रक्रिया के दौरान अंबिकापुर के अपर कलेक्टर भी रहे मौजूद (Photo- Patrika)

इसमें सबसे महत्वपूर्ण था बच्चियों की सहमति। दोनों ने नए माता-पिता के साथ जाने और उनके साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ी और 10 अगस्त को प्रशासन ने दोनों बहनों को दंपति को सौंप दिया।

नए देश में जाने से पहले अंग्रेजी की तैयारी

इटली जाने से पहले रिद्धि-सिद्धि को नए वातावरण के लिए तैयार किया गया। दंपती की इच्छा और भविष्य की जरूरत को देखते हुए दोनों को करीब 3 माह तक अंग्रेजी की कक्षाएं (English Class) कराई गईं। भाषा सीखते हुए दोनों बहनों ने अपने नए जीवन की तैयारी की। बालिका गृह से निकलकर अब दोनों बहनें इटली में नए सपने पूरा

Updated on:
25 Aug 2026 08:12 pm
Published on:
25 Aug 2026 08:12 pm
Also Read
View All
Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ