अंबिकापुर

सरकार ने ऐसा क्या कह दिया कि हड़ताल खत्म कर खुशी से नाचने लगीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

सरकार के इस आश्वासन के बाद आंबा कार्यकर्ताओं की हड़ताल खत्म, शहर में निकाला जुलूस, महामाया मंदिर में की पूजा-अर्चना

2 min read
Dance by women

अंबिकापुर. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की पिछले ४९ दिन से चली आ रही अनिश्चितकालीन हड़ताल रविवार को सरकार के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। शासन ने उनकी अधिकांश मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया है। यह खबर सुनते ही आंबा कार्यकर्ता खुश हो गईं और नाचते-झूमते सोमवार को शहर में विजय जुलूस निकालकर जीत का जश्र मनाया।


छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका कल्याण संघ के बैनर तले आंबा कार्यकर्ता व सहायिकाओं द्वारा पिछले 49 दिनों से 6 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। आंबा कार्यकर्ताओं के हड़ताल को देखते हुए शासन द्वारा सख्ती भी बरतना शुरू कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें

युवक पर चढ़ा दी बोलेरो और खुद का सिर फोड़कर एफआईआर कराने पहुंच गया थाना, फिर हुआ ये

रविवार को महिला बाल विकास विभाग की सचिव डॉ. एम. गीता की मौजूदगी में रायपुर में संघ के पदाधिकारियों के साथ बातचीत हुई। इसमें सभी की सहमति से निर्णय लिया गया कि कलक्टर दर की न्यूनतम मजदूरी के लिए छत्तीसगढ़ केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेगा। इसके आधार पर मानदेय में वृद्धि की जाएगी। बर्खास्तगी से बहाली के लिए नियमानुसार अपील करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पक्ष में कार्रवाई की जाएगी।

मृत्यु उपरांत अनुग्रह राशि 10 हजार की जगह 50 हजार किए जाने का आश्वासन दिया गया। बातचीत के दौरान विभाग की सचिव ने आंदोलन समाप्त करने की अपील की। समस्त चर्चाओं के बाद २७ जिलों के अध्यक्षों और छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के संरक्षक व प्रांताध्यक्ष से वार्ता कर आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की।

49 दिन से चले आ रहे आंदोलन के समाप्त होने व सरकार के आश्वासन के बाद सोमवार को आंबा कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पहले बधाई दी। इसके बाद धरना स्थल से महामाया मंदिर के लिए नाचते-गाते शहर में विजय जुलूस निकालकर जश्न मनाया। महामाया मंदिर पहुंच आंबा कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना कर आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। इस दौरान काफी संख्या में आंबा कार्यकर्ता व सहायिका मौजूद थीं।

सांसद व भाजपा प्रदेश मंत्री भी शामिल हुए जश्न में
आंबा कार्यकर्ताओं का आंदोलन सामाप्त होने पर उनके जश्न में शामिल होने सांसद कमलभान सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंहदेव, भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी, लेखराज अग्रवाल, निरंजन राय सहित अन्य लोग शामिल हुए। सभी ने आंबा कार्यकर्ताओं की मांगे पूरी होने पर उन्हे बधाई दीं और आश्वासन को जल्द पूरा होने की बात कही।

ये भी पढ़ें

नक्सलियों से लोहा लेने के लिए तैनात जवानों की खातिर जोगी कांग्रेस ने की ये डिमांड
Published on:
23 Apr 2018 06:45 pm
Also Read
View All
Gang rape case: किशोरियों से गैंगरेप मामला: सिंहदेव ने आईजी को लिखा पत्र, डॉक्टर और सीतापुर पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Fraud with mother: बलात्कार के केस में जेल में बंद था बेटा, 2 युवकों ने उसकी मां से कहा- हम छुड़वा देंगे, फिर ले लिए 50 हजार, अब…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Incident: मना करने के बाद भी पति जा रहा था बारात, गुस्से में पत्नी ने पी लिया जहर, बेटे को भी पिलाया, मासूम की मौत