अंबिकापुर

एटीएम कार्ड और पिन नंबर चोरी कर व्यवसायी के खाते से उड़ा दिए 1.65 लाख रुपए

ATM fraud: टेंट हाउस संचालक ने मोबाइल के माध्यम से बैलेंस चेक किया तो बचे रुपए देख उसके होश उड़ गए, थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
less than 1 minute read
atm.jpg

अंबिकापुर. ATM fraud: शहर के एक व्यवसायी का एटीएम कार्ड व पिन नंबर चोरी कर खाते से 1 लाख 65 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। उसने मोबाइल के माध्यम से जब अपना बैलेंस चेक किया तो पता चला कि उसके खाते से रुपए गायब हो गए हैं। यह देख उसके होश उड़ गए। व्यवसायी ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


अंबिकापुर के ब्रह्मरोड निवासी राजेश गर्ग का पुराना बस स्टैंड के पास टेंट हाउस है। 11 जनवरी को वह टेंट हाउस स्थित ऑफिस में बैठा था। इस दौरान मोबाइल के माध्यम से उसने अपने बैंक खाते की जांच की तो उसके होश उड़ गए।

उसके खाते में पूर्व में 7 लाख 70 हजार रुपए थे, लेकिन उस समय मात्र 4 हजार 200 रुपए ही बता रहे थे। इसके बाद वह तत्काल बैंक पहुंचा। वहां बैंक स्टेटमेंट की जांच की तो पता चला कि दो बार में एटीएम कार्ड के माध्यम से उसके खाते से रुपए निकाले गए हैं।

उसने बताया कि अपना एटीएम कार्ड उसने टेंट हाउस स्थित ऑफिस में रखा था। वहीं पर एक कागज में एटीएम का पिन नंबर भी लिखा हुआ था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम कार्ड व पिन नंबर चोरी कर रुपए निकाल लिए हैं।

उसने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Published on:
17 Jan 2024 05:58 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, जीजा बोला- चैट, वीडियो दिखाने की बात कहकर NSUI नेता कर रहा था ब्लैकमेल, ABVP ने घेरा थाना

Surguja Hemp Smuggling: थार और लग्जरी कार का फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने किया पीछा, गन्ने के खेत से 2 तस्कर गिरफ्तार, मिला 69 लाख का गांजा, See Video

Ambikapur Crime: आईपीएस के बेटे की बेल्ट से पिटाई करने वाले 2 आरोपियों का पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस, कहा था- तुम्हारा बाप क्या कर लेगा? देखें Video

Surguja Politics: ‘आप’ के प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष समेत 120 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने दिलाई सदस्यता

Ambikapur roads: सडक़ पर गड्ढे में भरा था पानी, गिर गया स्कूटी सवार, राहगीरों ने निकाला बाहर, देखें Video