मंच पर आते ही उन्होंने ने छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा के नारे के साथ दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली। उन्होंने ‘पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा, बेटा हमारा ऐसा काम करेगा’, ‘तेरे नाम हमने किया है जीवन अपना सारा सनम’, ‘पहला नशा, पहला खुमार, जानम देख लो मिट गई दूरियां’ और ‘खईके पान बनारस वाला जैसे कई गानों की मनमोहक प्रस्तुति दी।