अंबिकापुर

Bear attack on Pregnant woman: गर्भवती महिला को भालू ने नाखूनों से नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

Bear attack on Pregnant woman: महिला 9 माह की थी गर्भवती, घर से कुछ दूर खेत में गई थी महिला, भालू ने अचानक कर दिया हमला, चेहरे को बुरी तरह से किया जख्मी
2 min read
• •
Updated: 11 Sep 2025, 5:36 PM IST
Bear attack on pregnant woman
Pregnant woman gave birth child in pregnant woman (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। एमसीबी जिला निवासी 9 माह की एक गर्भवती महिला पर बुधवार की सुबह भालू ने हमला कर दिया था। भालू के हमले में महिला का चेहरा बुरी (Bear attack on Pregnant woman) तरह से जख्मी हो गया है। उसे मनेंद्रगढ़ से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रायपुर के लिए रेफर कर दिया। रायपुर ले जाने के दौरान कोरबा जिले के मड़ई में महिला को प्रसव पीड़ा हुई और उसने बच्चे को जन्म दिया। बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है। वहीं महिला को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मनेंद्रगढ़ के बिहारपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम छिरछा निवासी शांति बाई पति ब्रह्मानंद 30 वर्ष 9 माह की गर्भवती थी। वह बुधवार की सुबह करीब 6 बजे घर से कुछ दूरी पर खेत की ओर गई थी। इसी दौरान उस पर एक भालू ने हमला कर दिया। भालू ने अपने नाखूनों से महिला के चेहरे नोंच (Bear attack on Pregnant woman) दिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

भालू के जाने के बाद महिला किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजन को उसने पूरी बात बताई। इसके बाद उसे मनेंद्रगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

दोपहर करीब 3 बजे महिला को अंबिकापुर लाया गया। यहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी (Bear attack on Pregnant woman) गंभीर हालत को देखते हुए सर्जरी के लिए डीकेएस अस्पताल रायपुर के लिए रेफर किया।

Bear attack on Pregnant woman: एंबुलेंस में गूंजी किलकारी

महिला (Bear attack on Pregnant woman) को 108 एंबुलेंस से रायपुर ले जाया जा रहा था। इसी बीच रात करीब पौने 9 बजे उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। महिला की गंभीर हालत के बीच एंबुलेंस में मौजूद ईएमटी सत्येंद्र सिंह व पायलट खेलसाय द्वारा कोरबा जिले के ग्राम मड़ई के पास रात सवा 9 बजे सुरक्षित प्रसव कराया गया।

मेकाहारा अस्पताल में कराया भर्ती

एंबुलेंस में जन्मे बच्चे की हालत स्वस्थ बताई जा रही है। वहीं मां (Bear attack on Pregnant woman) की हालत गंभीर है। देर रात जच्चा-बच्चा को रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर (मेकाहारा) अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला 8वीं बार मां बनी है। वहीं महिला को सर्जरी के लिए डीकेएस अस्पताल ले जाया गया है।

Updated on:
11 Sep 2025, 5:36 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी

Surguja की 2 सडक़ों को देखकर PWD सचिव हुए नाराज, कहा- ठेकेदारों की राजसात होगी बैंक गारंटी, …तो ब्लैक लिस्ट भी करेंगे