अंबिकापुर

भालू से जंगल में निहत्था ही भिड़ गया युवक, 4 बार किया हमला पर नहीं हारी हिम्मत

3 भालुओं के दल से एक ने युवक किया हमला, मुकाबला कर ग्रामीण ने बचाई जान, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा इलाज
2 min read
• •
Updated: 14 May 2018, 7:44 PM IST
Injured young man
Injured young man

अंबिकापुर. जंगल में तेंदूपत्ता तोडऩे गए एक ग्रामीण युवक का सामना 3 भालुओं से हो गया। इसमें से एक भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू से बचने वह निहत्था ही भिड़ गया। इस दौरान भालू ने उस पर लगातार 4 हमले किए। तीन बार तो उसने मुकाबला कर अपने आप को बचा लिया लेकिन चौथी बार भालू ने उसका सिर नोंच लिया।

इसके बाद भी युवक ने हिम्मत नहीं हारी। वह भालू से लड़ता रहा। अंतत: भालू उसे छोड़कर जंगल में भाग गया। इसके बाद वह किसी तरह वहां से लहूलुहान हालत में घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी।फिर परिजनों द्वारा तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज जारी है।


उदयपुर विकासखंड के ग्राम मृगाडांड़ निवासी 29 वर्षीय रजनराम पिता रामदास रविवार की सुबह गांव के ही १०-१५ लोगों के साथ बरकाडांड़ जंगल में तेंदूपत्ता तोडऩे गया हुआ था। वह पत्ते तोड़ ही रहा था अचानक 3 भालू वहां पहुंच गए। इस दौरान एक भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू से बचने वह उससे भिड़ गया।

भालू के लगातार 3 बार के वार से किसी तरह वह अपने आप को बचाता रहा, लेकिन चौथी बार भालू ने उसका सिर अपने पैने नाखूनों से नोच डाला। इससे वह लहूलुहान हो गया। घायल अवस्था में ही उसने हिम्मत नहीं हारी और भालू से लड़ता रहा। रजन राम ने अपनी जिंदगी बचाने के लिए काफी देर तक भालू के साथ मुकाबला किया।

इससे घबराकर भालू वहां से जंगल में भाग गया। इधर भालू के हमले से लहूलुहान रजन की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़कर पहुंचे। वे तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज जारी है।


जंगल से निकलकर रिहायशी इलाकों में घुस रहे भालू
सरगुजा जिले में भालुओं का आतंक है। उदयपुर के जंगल से लगे गांव भी इससे अछूते नहीं हैं। यहां से आए दिन भालुओं द्वारा ग्रामीणों को घायल करने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इधर भालू जंगल से निकलकर शहर में भी अब घुसने लगे हैं। रविवार की सुबह अंबिकापुर के समलाया मंदिर इलाके में भालू घुस आया था। बाद में उसे ट्रैंक्यूलाइज कर पकड़ा गया था।

Published on:
Also Read
View All
Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Chain Snatching Gang: महामाया मंदिर में चेन स्नेचिंग, अंतरजिला गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, कोरबा से आए थे अंबिकापुर

Surguja Murder Case: बुआ को गाली देने पर 2 चचेरे भाइयों ने छैनी से मारकर की थी युवक की हत्या, खून से लथपथ मिली थी लाश

Vending Zone: वेंडिंग और नो वेंडिंग जोन के नियम होंगे सख्त, अंबिकापुर निगम ने लिया फैसला, ठेले-गुमटियों की होगी गिनती