5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी चावल लेकर लौटी तो गायब था पति, जब इस हाल में मिला तो खड़े हो गए रोंगटे

पुलिया से 20 फीट नीचे मिली लाश, वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना, ईंट-भट्ठे में काम करता था युवक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 14 May 2018, 2:28 PM IST

Dead body

Dead body of young man

रघुनाथपुर. 40 वर्षीय एक युवक लुंड्रा थानांतर्गत ग्राम सायर राईं स्थित एक ईंट-भट्ठे में काम करता था। शनिवार को उसकी पत्नी चावल लेने घर गई थी। जब वह वापस लौटी तो पति वहां नहीं था। कुछ देर बाद किसी ने भट्ठे के पास ही पुलिया के नीचे उसकी लाश देखी।

सूचना पर रघुनाथपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रथमदृष्ट्या पुल से गिरकर मौत की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।

लुण्ड्रा विकासखंड अंतर्गत ग्राम राई खुर्द निवासी कांटे राम नगेशिया पिता घांसी राम नगेशिया 40 वर्ष अपनी पत्नी सुमतिया व दो बच्चे राजेन्द्र नागेश 11 वर्ष व राजेश नागेश 9 वर्ष के साथ रहता था। पति-पत्नी रघुनाथपुर के ग्राम सायर राई स्थित अरुण ब्रिक्स ईंट भट्टे में ईंट बनाने का काम करते थे। शनिवार की शाम उसकी पत्नी चावल लेने गांव राई खुर्द गई थी।

इस दौरान पति व बच्चे भट्ठे के पास बनी झोपड़ी में ही थे। जब वह शाम को चावल लेकर लौटी तो बच्चे खेल रहे थे जबकि पति गायब था। उसने आस-पास खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसी बीच ईंट-भट्ठे के पास ही पुलिया के नीचे किसी ने उसकी लाश देखी और रघुनाथपुर पुलिस सहायता केंद्र में सूचना दी।

सूचना मिलते ही प्रभारी धनंजय पाठक, आरक्षक अरविंद तिवारी, सुरेश पैंकरा व विनोद केरकेट्टा के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के सिर से खून बहा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि ग्रामीण की मौत पुलिया के ऊपर से 20 फीट नीचे गिरने से हुई है। पुलिस ने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए भिजवाया। इधर घटनास्थल पर पहुंची मृतक की पत्नी व उसके बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


पुलिया में नहीं है रेलिंग
राखयत पुलिया के पास यह घटना हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया के दोनों ओर रेलिंग नहीं होने से हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से इस मामले से अवगत भी कराया है लेकिन इसकी सुध किसी ने नहीं ली।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़