अंबिकापुर

प्रेमिका ने शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो सहेली से करने लगा जबरदस्ती, फिर दोनों ने गला घोंटकर मार डाला

Boyfriend murder: पुलिस ने मृतक की प्रेमिका व उसकी नाबालिग सहेली को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा, युवक का प्रेमिका व उसकी सहेली के किराए के मकान में मिला था शव
2 min read
प्रेमिका ने शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो सहेली से करने लगा जबरदस्ती, फिर दोनों ने गला घोंटकर मार डाला
Young man whose murdered

अंबिकापुर/बलरामपुर. Boyfriend murder: बलरामपुर जिले के एक युवक की 26 मार्च की सुबह उसकी पे्रमिका के किराए के मकान में संदिग्ध हालत में लाश मिली थी। प्रेमिका व सहेली दोनों साथ रहते थे। इस मामले में पुलिस ने प्रेमिका व उसकी सहेली को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रेमिका ने बताया कि होली के दिन प्रेमी उससे शारीरिक संबंध बनाना चाह रहा था, उसने मना किया तो साथ रही सहेली से जबरदस्ती शुरु कर दी। इसके बाद दोनों ने नायलोन की रस्सी से गला घोंट दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक की बहन ने 26 मार्च को थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


बलरामपुर जिले के ग्राम पुटसुरा निवासी वीरेंद्र यादव 18 वर्ष कॉलेज का छात्र था। वह पढ़ाई के साथ ही बलरामपुर में कपड़ा दुकान में काम करता था। उसका प्रेम प्रसंग गांव की 19 वर्षीय एक युवती से चल रहा था। प्रेमिका भी बलरामपुर में किराए के मकान में अपनी 15 वर्षीय नाबालिग सहेली के साथ रहकर काम करती थी।

26 मार्च की सुबह युवक का शव संदिग्ध हालत में प्रेमिका के किराए के मकान में मिला था। इसकी रिपोर्ट मृत युवक की बहन ने बलरामपुर थाने में दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने मृतक की प्रेमिका व उसकी नाबालिग सहेली को 27 मार्च को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की थी।

इस दौरान दोनों ने उसकी गला घोंटकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। इस मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है।


शारीरिक संबंध बनाने जिद में हत्या
पुलिस की पूछताछ में प्रेमिका ने बताया कि होली के दिन वीरेंद्र उसके किराए के मकान में आया था। इस दौरान वह उससे शारीरिक संबंध बनाने की जिद करने लगा। उसने बताया कि इससे पहले कभी उसने ऐसा नहीं किया था। जब उसने मना किया तो वह उसकी सहेली से जबरदस्ती करने लगा।

इसके बाद दोनों ने मिलकर नायलोन की रस्सी उसके गले में डाला और सीलिंग के पाइप में फंसाकर एक ओर से खींच दिया। इससे वह बेहोशी की हालत में आ गया। इसके बाद दोनों ने उसे कमरे से बाहर कर दिया। सुबह उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसने मोबाइल से इसकी जानकारी उसके एक परिचित युवक को दी थी।


बहन को युवक के दोस्त ने दी जानकारी
युवक की मौत की जानकारी उसके एक दोस्त ने बहन को दी। उसने बताया कि उसके भाई को कुछ हो गया है, वह वार्ड क्रमांक 5 स्थित एक मकान में पड़ा हुआ है। जब बहन वहां पहुंची तो भाई की प्रेमिका व उसकी सहेली वहीं मौजूद थे। बहन ने बताया कि उसे युवती के साथ भाई के प्रेम प्रसंग की जानकारी थी।

कार्रवाई में बलरामपुर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, एसआई कृनेश्वर प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक शीपक रंजन शर्मा, प्रीति साहू, आरक्षक महेंद्र गुप्ता, शैलेंद्र तिवारी, शैलेष सिंह, अशोक तिर्की, गजेंद्र भगत, कृष्णा हालदार, माधुरी कुजूर, रमकल मार्को, सावित्री सोन्हा, सरोज बेक व सायबर सेल आरक्षक राजकमल सैनी, मंगल सिंह व प्रशांत भगत शामिल रहे।

Published on:
28 Mar 2024 05:01 pm
Also Read
View All
Ambikapur Marriage Fraud: शादी के 3 दिन बाद सरगुजा की दुल्हन MP से फरार, कहा था- टॉयलेट जा रही हूं, लाने पहुंचे तो बोली- 50 हजार और दोगे तब जाऊंगी

Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल