अंबिकापुर

Big fraud: पीएचडी एवं डीएलएड की उपाधि के नाम पर निजी महाविद्यालय के प्राचार्य व पत्नी से 2.07 लाख की ठगी

Big fraud: ठगी के शिकार प्राचार्य ने थाने में दर्ज कराई मामले की रिपोर्ट, इग्नू विवि दिल्ली के कथित प्रोफेसर ने फोन कर उपाधि दिए जाने की दी थी जानकारी
2 min read
• •
Updated: 28 Jan 2025, 9:21 PM IST
फर्जी इंवेस्टमेंट कंपनी के नाम से करते थे ठगी, भारतीय रहे निशाने पर, रहें Alert...
फर्जी इंवेस्टमेंट कंपनी के नाम से करते थे ठगी, भारतीय रहे निशाने पर, रहें Alert...

अंबिकापुर. संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य व उनकी पत्नी से पीएचडी एवं डीएलएड की उपाधि देने के नाम पर 2 लाख 7 हजार 400 रुपए की ठगी (Big fraud) कर ली गई। प्राचार्य ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि इग्नु विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कथित प्रोफेसर को उन्होंने खुद व पत्नी के नाम से दोनों उपाधि के लिए ये रुपए ऑनलाइन पेमेंट किए थे। इसके बाद और रुपए की मांग की जाने लगी।

शहर के कन्या परिसर निवासी डॉ. अंजन सिंह पिता दीनबन्धु सिंह 50 वर्ष ने पुलिस को बताया है कि उनके मोबाइल पर कोविड काल प्रारंभ होने के पूर्व इग्नु विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कथित प्रोफेसर पुरुषोत्तम शर्मा ने फोन किया था।

उसने शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने की जानकारी दी और बताया कि उनके द्वारा विभिन्न शैक्षणिक विषयों पर पत्राचार से कोर्स करवाया (Big fraud) जाता है। अंजन सिंह ने स्वयं पीएचडी करने एवं पत्नी अनिता सिंह को डीएलएड कराने के लिए पुरूषोत्तम से बात की।

पीएचडी करने का शुल्क 89 हजार रुपए और डीएलएड का शुल्क 30 हजार रुपए (Big fraud) बताया। उक्त फीस का भुगतान ऑनलाइन करने की सुविधा होने की जानकारी दी गई थी। इससे उनका संस्था के प्रति विश्वास बढ़ गया।

कॉलेज स्टाफ के मोबाइल से भेजे गए रुपए

प्राचार्य ने बताया है कि उस समय उनके मोबाइल पर गुगल पेमेंट की सुविधा नहीं थी, जिस कारण उन्होंने महाविद्यालय के स्टाफ आनंद कुमार के मोबाइल नंबर (Big fraud) से पहली बार 8 जनवरी 2024 को प्रोफेसर के मोबाइल नंबर पर गुगल पे से 30 हजार रुपए एवं 89 हजार रुपये ट्रांसफर करा दिया।

उपरोक्त दोनों कोर्स के लिए शुल्क का भुगतान करने के बाद भी बीच-बीच में अतिरिक्त शुल्क की डिमांड की जाने लगी और कहा जाने लगा कि अतिरिक्त शुल्क नहीं देने पर आपका नामांकन रिजेक्ट हो जाएगा, इस कारण उन्होंने 88 हजार 400 रुपए पुन: मोबाइल धारक को ऑनलाइन भुगतान (Big fraud) कर दिया।

इसके बाद उक्त प्रोफेसर ने समस्त प्रक्रिया पूर्ण होने की जानकारी दी और कहा कि उनका ऑनलाइन अपडेट एवं डॉक्यूमेंट प्रोसेसिंग 18 अपै्रल 2024 तक पूर्ण हो जाएगा।

Big fraud: और की गई थी रुपए की मांग

21 अपै्रल 2024 को मोबाइल से संपर्क कर अपडेट करने की जानकारी लेने पर पुन: बोला गया कि आपका पेमेंट पूरा जमा नहीं हुआ है। पूरी फीस भुगतान कर देने की बात कहने पर कथित प्रोफेसर (Big fraud) ने कहा कि इग्नु विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर को 25 हजार रुपये देना है, जो आप नहीं दिए है, इस कारण आपका केस रिजेक्ट हो गया है।

इसके बाद वे प्रोफेसर पीपी शर्मा इग्नु विश्वविद्यालय नई दिल्ली से कॉल कर बात करने का प्रयास करते रहे, लेकिन उनका कॉल डायवर्ट कर दिया गया। बार-बार कॉल करने के बाद भी कथित प्रोफेसर द्वारा फोन नहीं उठाने पर उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हुआ। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Updated on:
28 Jan 2025, 9:21 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी