अंबिकापुर

Big incident: Video: खेल-खेल में 5 वर्षीय बालिका पी गई तारपीन का तेल, बिगड़ी हालत और हो गई मौत

Big incident: तारपीन तेल पीने से बिगड़ी मासूम की हालत, परिजनों द्वारा लाया गया अस्पताल, इलाज शुरु होते ही तोड़ दिया दम

2 min read
Mother and other women are crying

अंबिकापुर. घर में खेलते समय 5 वर्षीय एक मासूम बालिका तारपीन का तेल पी (Big incident) गई। इससे उसकी हालत बिगडऩे लगी। यह देख परिजनों द्वारा उसे आनन-फानन में सीतापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। बालिका की मौत से उसकी मां जहां सदमे में हैं, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। काफी देर तक परिजन अस्पताल के गेट पर ही रोते-बिलखते रहे।

सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राजापुर निवासी 5 वर्षीय वंशिका चक्रधारी पिता अर्जुन चक्रधारी शनिवार की दोपहर घर में खेल रही थी। इसी दौरान उसने अज्ञानतावश पेंट के साथ उपयोग किए जाने वाला तारपीन का तेल पी लिया। तेल पीते ही उसकी हालत (Big incident) बिगड़ गई।

Girl dead body in hospital

घरवालों ने जब पास में पड़ा तारपीन का बॉटल देखा (Big incident) तो उन्हें समझते देर नहीं लगी। फिर आनन-फानन में उसे सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। यहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।

Big incident: बिलखते रहे परिजन

5 वर्षीय वंशिका की मौत से माता-पिता सदमे (Big incident) में आ गए। वहीं परिवार की अन्य महिलाएं अस्पताल के गेट पर ही बैठकर रोने-बिलखने लगीं।

इस संबंध में सीतापुर मेडिकल ऑफिसर नीरज कुशवाहा कहना है कि गंभीर हालत में बालिका को लाया गया था। तारपीन का तेल पीने से उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी। अस्पताल लाने पर उसकी अंतिम सांसें चल रही थीं।

Updated on:
29 Mar 2025 05:51 pm
Published on:
29 Mar 2025 05:30 pm
Also Read
View All
Bulldozer Action Video: शहर के कमोदा विहार रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर, विरोध के बीच 65 डिसमिल सरकारी जमीन मुक्त

Rape and Viral Photo: शादी करूंगा कहकर युवती से बलात्कार, फिर दूसरी लडक़ी से कर ली शादी, विरोध पर निजी पलों का फोटो-वीडियो किया वायरल

Aman Ojha Murder: अंबिकापुर के अमन ओझा की रंका में हत्या, पत्नी के अफेयर को लेकर वायरल किया था ये Video, कहा था- मेरी हो सकती है हत्या

Couple Skeleton: 6 साल पहले लापता प्रेमी जोड़े का जंगल में मिला कंकाल, कपड़े देख घरवाले बोले- ये विनोद और ज्योति के हैं

Ambikapur Suicide News: सट्टा में लाखों रुपए हार चुके अंबिकापुर के युवा व्यवसायी ने की आत्महत्या, छोड़े 2 सुसाइड नोट, लिखा- पापा मुझे माफ करना, मैं…