अंबिकापुर

ढोढ़ी में डूबने से 5वीं के छात्र की मौत, पुलिसकर्मी का था पुत्र, छुट्टियां मनाने आया था पिता के पास

Big incident: 3-4 दिन पूर्व ही पिता के पास रहने आया था छात्र, दोस्तों के साथ नहाने के दौरान हुआ हादसे का शिकार, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल
2 min read
• •
Updated: 20 Mar 2024, 8:25 PM IST
shubham_singh.jpg

उदयपुर. Big incident: स्कूल की परीक्षा खत्म होने के बाद 5वीं कक्षा का एक छात्र अपने पुलिसकर्मी पिता के साथ रहने अंबिकापुर से उदयपुर आया था। बुधवार को वह दोस्तों के साथ घूमने निकला था। इसी दौरान सभी गांव की ढोढ़ी में नहाने लगे। इस दौरान ढोढ़ी में डूब जाने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजनों द्वारा उसका शव बाहर निकाला गया। बेटे का शव देख माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।


उदयपुर थाने में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ देवनारायण कंवर का 13 वर्षीय पुत्र शुभम सिंह अंबिकापुर में रहकर मोंटफोर्ट पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। 3-4 दिन पूर्व उसकी परीक्षा खत्म हो गई थी। इसके बाद वह पिता के साथ रहने उदयपुर आ गया था।

बुधवार की सुबह 8 बजे अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए झिरमिटी की ओर निकला था। इसी दौरान रास्ते में पडऩे वाले खेत के बीच में बने ढोढ़ी को देखकर शुभम सिंह सहित व उसके कुछ साथी नहाने लगे। नहाने के दौरान बाकी दोस्त ढोढ़ी से बाहर आ गए परंतु शुभम पानी से नहीं निकल पाया।


दोस्तों ने दी सूचना
शुभम के ढोढ़ी में डूब जाने की सूचना दोस्तों ने पास के घर में पहुंचकर दी। आनन-फानन में आसपास में मौजूद लोग मौके पर पहुंचकर शुभम को ढोढ़ी से निकालकर सीएचसी उदयपुर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना पर मृतक के माता-पिता और पड़ोस के लोग भी सीएचसी पहुंचे। शुभम का शव देखते ही परिजन बिलख पड़े, उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजन को सौंप दिया।

Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी