6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: भरी बारिश में 2 युवतियों का हाईवोल्टेज ड्रामा, गोद में उठाते ही दोनों गिरीं सडक़ पर

Girls fight video viral: बनारस मार्ग पर गांधीनगर में युवतियों का वीडियो हो रहा वायरल, 3 दिन पुराना बताया जा रहा है वीडियो
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 20 Mar 2024, 7:46 PM IST

Viral video

Girls high voltage drama video viral

अंबिकापुर. Girls fight video viral: अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर गांधीनगर बैरियर के पास रविवार की शाम 2 युवतियों के हाईवोल्टेेज ड्रामा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के अनुसार दोनों युवतियां आपस में उलझती दिखाई दे रही हैं। दोनों नशे में धुत भी हैं, यहीं वजह है कि उनके कदम भी लडख़ड़ाते दिख रहे हैं।


रविवार की शाम हो रही बारिश के दौरान 2 युवतियां भीगते हुए एक-दूसरे से उलझ रहीं हैं। इस दौरान एक युवती ने दूसरी को गोद में उठाया तो वह उसे संभाल नहीं पाई और फिर दोनों सडक़ पर जा गिरीं। फिर दोनों उठीं और किसी से कुछ बोलती रहीं।

इस घटना का वीडियो वहां मौजूद कुछ युवाओं ने अपने मोबाइल पर बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बाद में गांधीनगर पुलिस ने दोनों युवतियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। गौरतलब है कि इसके पूर्व भी अंबिकापुर में लड़कियों के बीच फाइटिंग की 3-4 वीडियो वायरल हो चुके हैं।