अंबिकापुर

पत्नी को मारने चलाई लात गोद में सो रही 22 दिन की मासूम बेटी को लगी, शव को सीने से लगाए बिलखती रही मां

Big Incident: लिव-इन-रिलेशनशिप (Live-in-relationship) में रह रहे थे युवक-युवती, 22 दिन पहले ही पत्नी ने दिया था बालिका को जन्म, पति उसे मायके भेजने की जिद पर अड़ा था लेकिन वह नहीं जाना चाहती थी, इससे नाराज (Angry) होकर वह कर रहा था मारपीट
2 min read
Big incident
Mother crying to took daughter in lap

अंबिकापुर. Big Incident: मां के साथ हो रहे अत्याचार की कीमत 22 दिन की मासूम बच्ची को जान देकर चुकानी पड़ी। यह दिल दहलाने वाली खबर दरिमा थाना क्षेत्र की है। लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने के दौरान एक महिला ने 22 दिन पूर्व एक बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची के जन्म लेने के बाद महिला का पति उसे मायके जाने के लिए जोर जबरदस्ती कर रहा था। नहीं जाने पर उसके साथ लगातार मारपीट कर रहा था। 1 सितंबर की रात को शराब के नशे में वह पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। इस दौरान पति ने पैर चलाया लेकिन पैर पत्नी को न लगकर मां की गोद में सो रही मासूम बच्ची को लग गई। घायलावस्था में बालिका को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार सुमेन्द्र नगेशिया दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर का रहने वाला है। उसने वर्ष 2018 में लव मैरिज कर मानमती को पत्नी बना कर रखा था। 22 दिन पूर्व महिला ने बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची की जन्म लेने के बाद सुमेन्द्र पत्नी को मायके भेजना चाहता था।

31 अगस्त को पति पत्नी को मायके चले जाने के लिए कहा लेकिन पत्नी ने मायके जाने से इंकार कर दिया। इस बात से नाराज पति द्वारा शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट की जा रही थी। १ सितंबर की रात 11 बजे सुमेन्द्र घर आया और मायके नहीं जाने की बात को लेकर पत्नी के साथ लात-मुक्का से मारपीट करने लगा।

मारपीट के दौरान २२ दिन की मासूम बच्ची मां के गोद में सो रही थी। इसी बीच पिता द्वारा मां को मारने के लिए चलाई गई लात मासूम को लग गई। दरिंदगी की हद तो तब पार हो गई जब उसने मासूम बच्ची को अस्पताल ले जाकर इलाज कराने की बजाए दोनों को घर से बाहर निकाल दिया। देर रात होने के कारण मां अस्पताल नहीं पहुंच पाई और गांव में ही रुकी रही।


दूसरे दिन पहुंची अस्पताल
घटना के बाद पूरी रात मां अपनी मासूम बच्ची को गोद में लेकर गांव में ही रुकी रही। दूसरे दिन सुबह भी पति का अत्याचार कम नहीं हुआ और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा।

सूचना पर दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची ओर बच्ची को इलाज ेलिए दरिमा अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने बच्ची की स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पतल रेफर कर दिया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।


शव को सीने से लगाए बिलखती रही मां
नौ महीने तक अपने गर्भ में सुरक्षित पालने और जन्म देने के बाद 22 दिन की मासूम बच्ची अपने ही पिता की अत्याचार की भेंट चढ़ गई। मौत के बाद भी अपनी लाडो को सीने से लगाए मां बिलखती रही। इस दौरान मां के आंसू पोछने वाला भी कोई नहीं था। महिला के साथ न तो ससुराल वाले थे और न ही मायके वाले।


आरोपी हिरासत में
घटना के संबंध में सीएसपी अखिलेश कौशिक ने बताया कि पत्नी द्वारा पति पर हत्या का आरोप लगाया गया है। बच्ची के शव का पीएम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की पुष्टि हो पाएगी। वहीं महिला के कहने पर उसके पति को दरिमा पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है।

Published on:
02 Sept 2022 08:29 pm
Also Read
View All
MBBS Admission: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 96 तो मनेंद्रगढ़ में 41 एमबीबीएस स्टूडेंट ने लिया दाखिला, सामुदायिक भवन में शुरु होंगीं कक्षाएं

Jhiram Valley Attack: झीरम घाटी फैसले पर सरगुजा कांग्रेस बोली- इसके लिए NIA जिम्मेदार, पूर्व डिप्टी CM ने उपलब्ध कराए थे कई साक्ष्य

Ambikapur Snake Bite: सुबह 4 बजे महिला ने कहा- पीठ में कुछ काट लिया है, पति ने बच्चों को हटाकर देखा तो बिस्तर पर लेटा था करैत, हुई मौत

Toll Plaza Dispute: टोल प्लाजा मारपीट मामले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- मैं उस समय विश्राम कर रही थी, स्टाफ का आचरण अनुचित

Ambikapur News: 12 वर्षीय बालिका का दोबारा हुआ पीएम, परिजन ने IG से कहा- गलत काम करने के बाद की गई हत्या