
2 Thieves arrested who theft Hanuman ji crown
मनेंद्रगढ़. Crime News: चोरों में पुलिस का खौफ तो नहीं दिखाई दे रहा है, यही कारण है कि आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। चोर जहां पुलिस के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं वहीं अब उन्हें भगवान का भी डर नहीं रहा। वे मंदिर से दानपेटी, मूर्ति व अन्य सामान भी चोरी करने से नहीं झिझक रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मनेंद्रगढ़ से सामने आया है। यहां चोरों ने दिनदहाड़े हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट (Crown) चोरी कर लिया। दरअसल वार्ड का ही एक व्यक्ति दर्शन करने मंदिर गया था। यहां देखा कि मूर्ति (Hanuman statue) से चांदी का मुकुट गायब है। रिपोर्ट पर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है।
मनेंद्रगढ़ के वार्ड क्रमांक-14 निवासी नरेन्द्र जायसवाल गुरुवार को थाने में पहुंचकर हनुमान जी की मूर्ति से चांदी का मुकुट गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि बुधवार को भगवान हनुमान जी के दर्शन करने मंदिर गया। यहां देखा कि हनुमान जी की मूर्ति में लगा चांदी का मुकुट नहीं था।
आस-पास तथा मंदिर के बाहर खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिला तो इसकी सूचना लोगों को दी। पता चला कि कोई अज्ञात चोर मुकुट चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में धारा 454, 380 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
फिरोज ने चोरी कर गोपी को दिया
पुलिस की जांच में मुकुट चोरी (Crown theft) का शक फिरोज अंसारी पर गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी कर मौहारपारा निवासी गोपी केंवट को देने की बात स्वीकार की। इस पर पुलिस ने गोपी कंेवट से चांदी का मुकुट जब्त कर उसे भी पकड़ा।
जब्त मुकुट की कीमत करीब 9 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया। कार्यवाही में सचिन सिंह थाना प्रभारी, आरएन गुप्ता, इस्ताक खान, जितेन्द्र ठाकुर, शम्भू यादव, राकेश शर्मा, विनित सोनी आदि शामिल थे।
Published on:
2 Sep 2022, 7:01 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.