25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MBBS छात्रा के मोबाइल पर 7000 हर दिन कमाने का आया मैसेज, बात आगे बढ़ाई तो मिला इतना बड़ा धोखा कि पकड़ लिया सिर

Online fraud: पार्ट टाइम जॉब (Part time job) के लिए आए मैसेज को देखकर छात्रा ने अज्ञात शख्स से व्हाट्सएप पर शुरु की चैटिंग, अज्ञात शख्स (Unknown person) ने छात्रा को धीरे-धीरे अपने जाल में फंसाया, अंत में छात्रा को थाने में दर्ज करानी पड़ी रिपोर्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 1 Sep 2022, 8:51 PM IST

fraud.jpg

बीड में महिला से ठगी

अंबिकापुर. Online Fraud: अगर आपके मोबाइल पर हाईप्रोफाइल इन्कम बता कर पार्ट टाइम जॉब के लिए मैसेज आए तो आप मैसेज के झांसे में न पड़ें। आप ऑनलाइन ठगी (Online fraud) के शिकार हो सकते हैं। ऐसा ही मैसेज एमबीबीएस की एक छात्रा के मोबाइल के व्हाट्सएप पर आया। 7 हजार रुपए हर दिन कमाने का मैसेज देखकर छात्रा झांसे में आ गई। छात्रा ने मैसेज भेजने वाले अज्ञात शख्स से चैटिंग शुरु की और उसकी जाल में फंसती चली गई। कुछ ही दिन में छात्रा 3 लाख 72 हजार 232 रुपए गंवा बैठी। पीडि़ता ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


शहर के बौरीपारा निवासी साक्षी जायसवाल एमबीबीएस की छात्रा है। 11 अगस्त को इसके व्हाट्सएप नंबर पर डीसीटीवीएसआई से एक लिंक आया था। इसमें लिखा था पार्ट टाइम जॉब कर 7 हजार रुपए प्रतिदिन कमा सकते हैं। छात्रा के पिता की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण मैसेज को देख कर छात्रा झांसे में आ गई और अपने पिता के आर्थिक सहयोग करने के लिए दिए गए व्हाट्सएप लिंक से संपर्क की।

पहले बिना पैसे के पार्ट टाइम जॉब के लिए ऑफर किया और छात्रा की शंका दूर करने के लिए व्हाट्सएप पर काफी चैटिंग भी की। इसके बाद पार्ट टाइम जॉब में रिर्टन देने के नाम पर धीरे-धीरे पैसे डलवाना शुरू कर दिया। छात्रा ने कई बार में कुल 3 लाख 72 हजार 232 रुपए उसके खाते में डाल दिए।

यह भी पढ़ें: Video: शिक्षा मंत्री बोले- 'डी' मतलब दारू, एक बार में गट-गट मत पीएं, सुनकर मुस्कुराने लगे मंच पर बैठे कलक्टर-एसपी


न फोन रिसीव कर रहा और न ही चैटिंग
छात्रा द्वारा खाते में 3 लाख 72 हजार रुपए डालने के बाद भी छात्रा को कोई पार्ट टाइम जॉब नहीं मिली। इससे छात्रा परेशान हो गई। उसने उसे कॉल करना शुरु किया तो घंटी जाने के बाद भी वह फोन रिसीव नहीं कर रहा है।

वहीं अज्ञात शख्स द्वारा न ही व्हाट्सएप के माध्यम से कोई जानकारी दी जा रही है। ठगी का शिकार होने पर छात्रा ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग