अंबिकापुर

Birla Open Minds School अंबिकापुर के डायरेक्टर, एचआर, मार्केटिंग हेड समेत 4 गिरफ्तार, हॉस्टल की बिल्डिंग से कूदा था 9वीं का छात्र

Birla Open Mind International School Case: स्कूल प्रबंधन ने छात्र को जबरन रखा था हॉस्टल में, घटना दिवस की दोपहर भाग निकला था छात्र, दोबारा लाकर रखा, कूदने की पुलिस को भी नहीं दी गई सूचना
3 min read
• •
Updated: 24 Nov 2026, 8:45 PM IST
9th student jumped from school building
Birla Open Mind School, गिरफ्तार आरोपी (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। बलरामपुर जिला निवासी एक व्यक्ति ने बेहतर शिक्षा के लिए सरकारी स्कूल से हटाकर अपने बेटे का नामांकन अंबिकापुर स्थित बिरला ओपन माइंड्स स्कूल (Birla School) कराया। यहां स्कूल का वातावरण छात्र को अच्छा नहीं लगा। वह रविवार को स्कूल के हॉस्टल से भाग कर अपने बुआ के घर चला गया। इसकी जानकारी होने पर स्कूल प्रबंधन ने उसे वहां से लाकर स्कूल के दूसरे मंजिल स्थित एक कमरे में बंद कर दिया। तनाव में आकर कक्षा 9वीं के छात्र ने कमरे के रोशनदान के सहारे दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया। इससे उसके पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई है। परिजन की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने स्कूल के असिस्टेंट डायरेक्टर, एचआर, मार्केटिंग हेड सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

छात्र के बड़े पिता ने बताया कि वह बलरामपुर जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय (Swami Atmanand School) में पढ़ता था। पढ़ाई में वह अच्छा है। पढ़ाई में वह और बेहतर कर सके, इसलिए उसे अंबिकापुर के सरगवां स्थित बिरला ओपन माइंड्स स्कूल में कक्षा 9वीं में प्रवेश दिलाया गया था। छात्र का नामांकन अगस्त महीने में ही हुआ था। तीन से चार महीनों में स्कूल का वातारण छात्र को अच्छा नहीं लग रहा था। इस वजह से वह रविवार को स्कूल से भाग कर सरगवां में ही अपने बुआ के घर चला गया।

Birla Open Mind School, बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल (Photo- Patrika)

इसकी जानकारी होने पर स्कूल प्रबंधन ने उसे पकडक़र हॉस्टल (Birla School hostel) में दोबारा कड़ाई से रखा था। स्कूल प्रबंधन द्वारा हॉस्टल के दूसरी मंजिल के एक कमरे में बंद कर रखा था। शाम को छात्र किसी तरह कमरे के रोशनदान के सहारे नीचे कूद गया। इससे उसके रीढ़ की हड्डी, पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी मिलने पर स्कूल पबंधन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन के आने के बाद उसे बनारस रेफर कर दिया है।

Birla school Ambikapur: पीटने व उठक बैठक कराने का आरोप

छात्र के बड़े पिता ने बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा उसे भागे जाने की जानकारी दी गई। तो स्कूल प्रबंधन को बोला गया था कि उसे बुआ के घर में ही छोड़ दें। इसके बावजूद स्कूल प्रबधन उसे वापस स्कूल में लाकर बंद कर दिया था। परिजन उसे लेने आ रहे थे।

इस बीच उसके रिश्तेदार स्कूल पहुंचकर उसे ले जाने की बात स्कूल प्रबंधन (Birla School Administration) से की थी पर स्कूल प्रबधन ने परिजन के आने के बाद ही जाने देने की बात कही गई। परिजन का कहना है कि भागे जाने पर स्कूल प्रबंधन ने छात्र से उठक बैठक कराया था और उसकी पिटाई की थी। इस तनाव में आकर वह स्कूल के दूसरी मंजिल से कूद गया।

भागने व कूदने की जानकारी पुलिस को नहीं

गांधीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शिशिरकांत ङ्क्षसह ने बताया कि छात्र के स्कूल से भागने व कूदने की जनकरी स्कूल प्रबंधन द्वारा नहीं दी गई थी। सोमवार को परिजन ने घटना की जानकारी दी है। परिजन की रिपोर्ट पर स्कूल के असिस्टेंट डायरेक्टर सूरज मित्तल, मार्केटिंग हेड उत्कर्ष, हॉस्टल अधीक्षक अवधेश शर्मा व एचआर कुणाल के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है।

पुलिस ने मामले में धारा 127 (2), 351(3), 125, 239, 3(5) बीएनएस तथा किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 75 के तहत अपराध अपराध दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया है।

Updated on:
24 Nov 2026, 8:45 PM IST
Published on: