अंबिकापुर

Birsa Munda Jayanti: विधायक और कलेक्टर ने मांदर को दी थाप, नर्तक दलों के साथ थिरकती रहीं मंत्री- देखें Video

Birsa Munda Jayanti: धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का हुआ आयोजन, समाज प्रमुखों, कलाकारों व खिलाडिय़ों को किया गया सम्मानित
4 min read
• •
Updated: 15 Nov 2024, 6:30 PM IST
Birsa Munda Jayanti
Minister Dance and MLA-Collector beat the Mandar

अंबिकापुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, आदिवासी जननायक, धरती आबा बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के जमुई से वर्चुअली जुडक़र संबोधित किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में बिरसा मुंडा (Birsa Munda Jayanti) द्वारा निभाई गईं ऐतिहासिक भूमिका और उनकी प्रेरणादायक विरासत का उल्लेख किया। इस दौरान पीएम ने बिरसा मुंडा के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े थीं। कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति का सुंदर नजारा देखने को मिला, जब विधायक प्रबोध मिंज व कलेक्टर विलास भोसकर ने मांदर को थाप दी तथा लोक नृत्य दलों के साथ मंत्री ने कदम से कदम मिलाया।

Minister dance with girls

इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा असमिया लोक नृत्य बिहू सहित छत्तीसगढ़ के आदिवासी लोक नृत्यों पर प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि बिरसा मुंडा (Birsa Munda Jayanti) की 150वीं जयंती को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव आदिवासी समाज के साथ है।

इसी क्रम में बीते दिनों जशपुर जिले में वृहद पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में आदिवासी विभूतियों का अतुलनीय योगदान रहा है।

आदिवासी समाज अपनी शालीनता और साहस के लिए जाना जाता है। हमें इस पहचान को बनाए रखना होगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मंत्री व विधायक द्वारा अवलोकन कर उसके संबंध में जानकारी ली।

Birsa Munda Jayanti: माताएं व बहनें बनें आत्मनिर्भर

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार का समन्वित प्रयास है कि माताएं एवं बहनें आत्मनिर्भर बने और उन्हें सम्मान और सुरक्षा मिले। उन्होंने कहा कि शासन का प्रयास है कि आदिवासी समाज की संस्कृति और मूल्यों का संरक्षण किया जा सके।

Lok nritya

सीएम के मार्गदर्शन में जनजातीय समाज के कल्याण के कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर सरगुजा कमिश्नर जीआर चुरेंद्र, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, डीडीसी राकेश गुप्ता, आलोक दुबे, ललन प्रताप सिंह, करता राम गुप्ता समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Guests

विकसित भारत बनाने आदिवासी समाज को आना होगा आगे

लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत देश सभी क्षेत्रों में विकास की ओर बढ़ रहा है। 2047 में जब आजादी के सौ साल पूरे होंगे, शासन का लक्ष्य (Birsa Munda Jayanti) विकसित भारत बनाना है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आदिवासी समाज को आगे आना होगा।

केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा निरन्तर आदिवासी समाज के विकास और प्रगति हेतु योजनाओं के माध्यम से उन्हें मुख्यधारा से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व सांसद कमल भान सिंह और जनजातीय प्रमुख रामलखन पैंकरा ने भी लोगों को संबोधित किया।

उत्कृष्ट कलाकारों व खिलाडिय़ों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम (Birsa Munda Jayanti) में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनजातीय समाज प्रमुखों, कलाकारों और खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। इसमें गोंड समाज के संभागीय सचिव अनुज प्रताप सिंह टेकाम को सम्मानित किया गया।

Prize distribution

उदयपुर के ग्राम रिखी से तमुरा वादक गुरू सिंह एवं नन्दलाल, साकुरा साईंस एक्सचेंज जापान में भारत का प्रतिनिधत्व और नेशनल क्रॉस-बो शूटिंग, दिल्ली में तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रांज मेडल हासिल करने वाली लखनपुर की छात्रा सावित्री सिंह, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ड्रॉप रो बॉल में प्रथम स्थान विजेता प्रियंका पैंकरा,

राष्ट्रीय वॉलीवाल प्रतियोगिता में शामिल आरूची भगत, राष्ट्रीय ताइक्वांडो जयपुर राजस्थान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय लखनपुर की छात्रा संगीता और राष्ट्रीय क्रॉस बो शूटिंग दिल्ली में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त छात्रा आरती सिंह को सम्मानित किया गया।

वन अधिकार पत्र का वितरण

कार्यक्रम (Birsa Munda Jayanti) में 4 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र और 2 हितग्राहियों को सामुदायिक वन प्रबंधन अधिकार पत्र सौंपा गया। इसी प्रकार 8 हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र, 4 हितग्राहियों को केसीसी, 5 किसानों को मिनीकिट, 5 किसानों को स्प्रेयर पंप और 7 छात्र छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

Updated on:
15 Nov 2024, 6:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत