8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Human skeleton: बंद ईंट भट्ठे के पास खेत में मिला 3 लोगों का नर कंकाल, पुलिस कर रही जांच

Human skeleton: बलरामपुर जिले के दहेजवार गांव में नर कंकाल मिलने से फैली सनसनी, पुलिस के आला अधिकारी व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, गुम इंसान के मामले खंगाल रही पुलिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 15 Nov 2024, 2:40 PM IST

Human skeleton

Police and villagers on the spot

अंबिकापुर।बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बलरामपुर से लगे एक गांव के खेत में 3 लोगों का नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। यह नर कंकाल (Human skeleton) किसका है, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। सुबह ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बलरामपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरु की। फिलहाल पुलिस गुम इंसान के मामले खंगाल रही है।

बलरामपुर से लगे ग्राम दहेजवार में ईंट भट्ठा बंद पड़ा है। शुक्रवार की सुबह भट्ठे से लगे किसान पारसनाथ के खेत में ग्रामीणों ने 3 लोगों का नर कंकाल (Human skeleton) देखा तो उनके होश उड़ गए। ये तीनों नर कंकाल खेत में करीब 20 मीटर के दायरे के भीतर पड़े हुए थे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल बलरामपुर पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पहुंची और जांच शुरु की। यह नर कंकाल किसका है, यह पता फिलहाल नहीं चल सका है। पुलिस ने खेत के चारों ओर बेरिकेडिंग कर दी है। जांच जारी है।

यह भी पढ़ें:Live-in-relationship: लिव-इन में रह रही युवती को खिला दी थी गर्भपात की दवा, हो गई थी मौत, प्रेमी गिरफ्तार

Human skeleton: कुसमी से लापता हैं महिला, पुत्री व पुत्र

पुलिस ने जिले में गुम इंसान की फाइल खंगालनी शुरु कर दी है। इस बीच पता चला है कि कुसमी थाना क्षेत्र से एक 35 वर्षीय महिला 27 सितंबर माह में अपनी 17 साल की बेटी व 5 वर्षीय बेटे के साथ लापता हुई थीं। अब तक तीनों घर नहीं लौटे हैं। पुलिस आशंका जता रही है कि दहेजवार गांव में मिले नर कंकाल (Human skeleton) इनके हो सकते हैं।

पुलिस ने उनके परिजनों को कुसमी से बुलाया है, ताकि कंकाल के आस-पास पड़े कपड़ों से उनकी पहचान हो सके। वहीं झारखंड के बरगढ़ निवासी एक व्यक्ति द्वारा तीनों को ले जाने का भी शक जताया जा रहा है। पुलिस उसके ठिकाने पर भी छापेमारी कर रही है।