8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Live-in-relationship: लिव-इन में रह रही युवती को खिला दी थी गर्भपात की दवा, हो गई थी मौत, प्रेमी गिरफ्तार

Live-in-relationship: गर्भपात की दवा खिलाने से युवती की हालत हो गई थी गंभीर, उसी हालत में उसे उसके घर छोडक़र आरोपी प्रेमी हो गया था फरार, इलाज के दौरान युवती ने तोड़ दिया था दम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 14 Nov 2024, 8:26 PM IST

Live-in-relationship

Boyfriend arrested

अंबिकापुर. लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही एक युवती गर्भवती हो गई थी। इस दौरान उसके प्रेमी ने बिना डॉक्टरों की सलाह लिए उसे गर्भपात की दवा खिला दी थी। इससे युवती की तबियत बिगड़ गई थी। इसके बाद युवक उसे उसके घर छोडक़र भाग गया था। इधर घटना (Live-in-relationship) से अंजान युवती के परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसका इलाज करा रहे थे। इसी बीच 15 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई थी। पीएम रिपोर्ट व जांच के बाद बतौली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र निवासी एक युवती 1 माह पूर्व अपनी सहेली के साथ अंबिकापुर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। जब वह 4 दिन बाद घर लौटी तो उसकी हालत (Live-in-relationship) ठीक नहीं थी। परिजन द्वारा पूछे जाने पर उसने कुछ नहीं बताया। इधर परिजन ने उसे इलाज के लिए बतौली अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान 15 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई थी।

a भी पढ़ें: Scorpio accident: स्कूटी सवार पति-पत्नी ने भी तोड़ा दम, 3 पहुंची मृतकों की संख्या, भीड़ ने वाहन में लगा दी थी आग

Live-in-relationship: जांच में सामने आई ये बात

अस्पताल सहायता केंद्र की पुलिस ने मामले की जांच के लिए बतौली पुलिस को डायरी भेज दिया था। जांच में पाया गया कि रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मांझापारा सुखवासो पारा निवासी फोकलू उर्फ राजकुमार युवती को लिव-इन रिलेशनशिप में पत्नी (Live-in-relationship) बनाकर रखा था।

गर्भवती होने पर गर्भपात कराने के उद्देश्य से बिना चिकित्सकों की सलाह लिए उसे दवा खिला दी थी। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई थी। इस दौरान वह उसे युवती को उसके घर ले जाकर छोड़ दिया था और भाग गया था।

यह भी पढ़ें:Paddy procurement begin: धान बेचने आए किसानों का कलेक्टर ने माला पहनाकर किया स्वागत, मिठाई भी खिलाई

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

मामले की जांच (Live-in-relationship) में तथ्य सामने आने पर पुलिस ने आरोपी फोकलू उर्फ राजकुमार को गिरफ्तार कर धारा 314 के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।