8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Paddy procurement begin: धान बेचने आए किसानों का कलेक्टर ने माला पहनाकर किया स्वागत, मिठाई भी खिलाई

Paddy procurement begin: पहले दिन सरगुजा जिले के 54 उपार्जन केंद्रों में मात्र 5 केन्द्रों पर हुई धान बेचने पहुंचे किसान, 49 केंद्रों पर नहीं हुई धान खरीदी की बोहनी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 14 Nov 2024, 7:47 PM IST

Paddy procurement begin

Collector with farmers

अंबिकापुर. जिले के 54 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की शुरूआत 14 नवंबर से शुरू कर दी गई है। कलेक्टर विलास भोसकर ने लखनपुर विकासखंड के जमगला धान उपार्जन केन्द्र पहुंचकर खरीदी का शुभारंभ (Paddy procurement begin) किया। इस दौरान कलेक्टर ने किसानों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। पहले दिन मात्र 5 केन्द्रों पर ही किसान धान बेचने पहुंचे। शेष उपार्जन केन्द्रों पर बोहनी तक नहीं हुई है। जिले में कटाई व मिसाई का कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण धान बेचने किसान नहीं पहुंचे।

लखनपुर क्षेत्र के ग्राम बिनकरा निवासी भानु राजवाड़े अपने पिता के साथ धान बेचने उपार्जन केंद्र पर पहुंचा था। इसी तरह ग्राम बिनकरा के ही किसान बालचंद राजवाड़े ने 180 बोरी धान बेचने के लिए टोकन कटा है। जिले में 39 आदिम जाति सहकारी समितियों के अंतर्गत 54 धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की जानी है।

पहले दिन 8 उपार्जन केंद्रों में किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन कटवाया। जिले में धान खरीदी का लक्ष्य 3 लाख 51 हजार 74 एमटी रखा गया है। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी (Paddy procurement begin) का कार्य होगा,

जिससे जिले के किसानों में धान खरीदी को लेकर खासा उत्साह का माहौल है। इस दौरान जिला खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव, डीएमओ अरुण विश्वकर्मा एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:Illegal paddy seized: उत्तरप्रदेश से 3 पिकअप में भरकर लाया जा रहा था अवैध धान, प्रशासनिक टीम ने पकड़ा

धान बेचने आए किसानों का हुआ स्वागत

पहले दिन धान बेचने (Paddy procurement begin) आए किसानों को कलेक्टर व जन प्रतिनिधियों ने माला पहनाकर स्वागत कया गया। इस दौरान किसानों को मिठाई भी खिलाई गई। खरीदी केन्द्रों पर जिला प्रशासन द्वारा किसानों के लिए पानी, बैठने की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें: Scorpio accident: स्कूटी सवार पति-पत्नी ने भी तोड़ा दम, 3 पहुंची मृतकों की संख्या, भीड़ ने वाहन में लगा दी थी आग

Paddy procurement begin: पहले दिन 277 क्विंटल खरीदी

पहले दिन 54 धान उपार्जन केंद्रों में से मात्र 5 केन्द्रों पर ही किसान धान बेचने पहुंचे। जमगला केंद्र पर 112 क्विंटल, मेन्ड्राकला केन्द्र पर 40 क्विंटल, सुखरी में 51.20, सलका में 34 व प्रतापगढ़ में 40 कुल 277.20 क्विंटल धान की खरीदी हुई।