अंबिकापुर

भाजपा नेता ने CMHO को दी धमकी, कहा- पीछे पड़ जाएंगे तो काम करना हो जाएगा मुश्किल

भाजपा नेता ने सीएमएचओ द्वारा लगाए गए आरोप को बताया बेबुनियाद व झूठा, कलक्टर व एसपी से शिकायत
2 min read
• •
Updated: 12 May 2018, 4:35 PM IST
Threat
Threat

अंबिकापुर. मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सीएमएचओ ने भाजपा नगर महामंत्री पर धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए कलक्टर व एसपी से मामले की शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि भाजपा नेता द्वारा उनसे बद्सलूकी से बात की गई। उनके द्वारा कहा गया कि अस्पताल के खिलाफ आए दिन समाचार छपते रहते हैं। यदि पीछे पड़ जाएंगे तो काम करना मुश्किल हो जाएगा। इधर भाजपा नेता ने इस आरोप को बेबुनियाद व झूठा बताया है।


सीएमएचओ कार्यालय के स्टोर कीपर द्वारा दवाइयों की खरीदी के बाद गड़बड़ी किए जाने के मामले में शिकायत मिलने पर इसकी जांच कमेटी गठित कर करवाई जा रही थी। जांच कमेटी द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर स्टोर कीपर सहित 2 अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्टोर कीपर की 3 वेतन वृद्धि रोकने के साथ अन्य कर्मचारियों को उनके मूल पद पर संबंधित स्वास्थ्य केंद्र में भेजे जाने का आदेश सीएमएचओ डॉ. एनके पाण्डेय द्वारा दिया गया।

आरोप के अनुसार इसकी जानकारी लगते ही भाजपा नगर महामंत्री कैलाश मिश्रा ने पहले सीएमएचओ डॉ. एनके पाण्डेय के मोबाइल पर फोन कर उनसे धमकी भरे लहजे में बात की। मोबाइल पर भड़ास निकालने के बाद कार्यालय आकर बात करने की बात कही गई।

इस दौरान उन्होंने एक कर्मचारी के पक्ष में बात करते हुए अपने अनुसार कार्रवाई करने की बात कही लेकिन डॉ. एनके पाण्डेय ने इसे प्रशासनिक कार्रवाई कहकर टालने की बात कही। इसके बावजूद उनके द्वारा अस्पताल को देख लेने और पीछे पडऩे की बात कही गई।


'काम करना हो जाएगा मुश्किल'
कार्रवाई को लेकर मोबाइल पर जो बातचीत हुई उसमें डॉ. एनके पाण्डेय द्वारा पूरा मामला समाचार पत्र में आ जाने की बात करते हुए प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई किए जाने की बात कही गई। इस पर भाजपा नगर मंत्री ने उन्हें कहा कि जिसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है वह मेरा रिश्तेदार है, सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दें।

लेकिन सीएमएचओ ने द्वारा इनकार करने पर उन्होंने कहा कि अस्पताल के खिलाफ रोज समाचार-पत्रों में खबर छपती है तो क्या आप सभी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। फिर उन्होंने कहा कि अस्पताल के पीछे पड़ जाएंगे तो काम करना मुश्किल हो जाएगा।


कार्यालय पहुंच की बद्सलूकी
सीएमएचओ डॉ. एनके पाण्डेय ने आरोप लगाया कि कैलाश मिश्रा शाम को कार्यालय पहुंचे और बैठकर उन्हें धमकाने लगे। इस दौरान उन्होंने मेरे साथ बद्सलूकी भी की। इस संबंध में कलक्टर व एसपी को भी लिखित शिकायत दी गई है।


की गई है शिकायत
आत्मग्लानि महसूस कर रहा हूं। इस तरह से व्यवहार किया जाएगा तो काम करना मुश्किल हो जाएगा। मैंने उन्हें स्पष्ट कहा था कि जांच के खिलाफ अगर कोई शिकायत है तो नियमानुसार न्यायालय जा सकते हैं। कलक्टर व एसपी से बात कर मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।
डॉ. एनके पांडेय, सीएमएचओ


झूठा है आरोप
सीएमएचओ द्वारा झूठा आरोप लगाया जा रहा है। उनके द्वारा आरटीआई के तहत जानकारी देने से बचने के लिए इस तरह का आरोप लगाया जा रहा है। इस संबंध में सोमवार को कलक्टर व एसपी से मुलाकात कर इस मामले की जांच दूसरे विभाग से कराए जाने की मांग की जाएगी।
कैलाश मिश्रा, नगर महामंत्री, भाजपा


जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई
सीएमएचओ द्वारा इस मामले पर चर्चा की गई है। इसके साथ लिखित शिकायत भी दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सदानंद कुमार, एसपी

Published on:
Also Read
View All
Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Chain Snatching Gang: महामाया मंदिर में चेन स्नेचिंग, अंतरजिला गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, कोरबा से आए थे अंबिकापुर

Surguja Murder Case: बुआ को गाली देने पर 2 चचेरे भाइयों ने छैनी से मारकर की थी युवक की हत्या, खून से लथपथ मिली थी लाश

Vending Zone: वेंडिंग और नो वेंडिंग जोन के नियम होंगे सख्त, अंबिकापुर निगम ने लिया फैसला, ठेले-गुमटियों की होगी गिनती