5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी की मौत के बाद पड़ोसी की बेटी से शादी करने युवक ने किया शर्मनाक काम

एक बेटे का पिता भी है आरोपित युवक, परेशान होकर युवती की मां ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 11 May 2018, 9:44 PM IST

Beaten

Beaten

अंबिकापुर. शहर के केदारपुर में गुरुवार की रात शादीशुदा युवक पड़ोस में ही रहने वाली महिला के घर में घुस गया। इसके बाद युवक उसकी बेटी के साथ मारपीट करने लगा। युवती की मां व छोटी बहन ने बीच-बचाव कर युवक को वहां से भगा दिया। इसके बाद युवक पुन: रात 12 बजे दीवार फांद कर युवती बाड़ी में घुस गया और बाड़ी में रखे बाल्टी, टब व कपड़े जला दिया।

शुक्रवार को युवती गैस सिलेंडर लेने महामाया चौक आई तो युवक ने उसका रास्ता रोककर की। इससे परेशान होकर युवती की मां ने इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है। दरअसल युवक शादीशुदा है और उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। वह अब युवती से शादी करना चाहता है।

शहर के मिशन अस्पताल केदारपुर निवासी 50 वर्षीय महिला दूसरे के घर में झाड़ू-पोंछा कर घर चलाती है। गुरुवार की रात पड़ोस के ही नितीश ताम्रकार उसके घर में घुस गया और उसकी 20 वर्षीय बेटी के साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान उसकी मां व छोटी बहन ने बीच-बचाव कर युवक को वहां से भगा दिया।

इसके बाद आरोपी नितीश रात 12 बजे दीवार फांदकर उसकी बाड़ी में पहुंच गया। फिर उसने बाड़ी में रखे बाल्टी, टब व कपड़े जला दिए। शुक्रवार की सुबह युवती गैस लेने महामाया चौक गई थी। इसकी जानकारी किसी तरह नितीश को लग गई और वह महामाया चौक पहुंच गया। इसके बाद उसने रास्ता रोक कर उसके साथ मारपीट शुरु कर दी।

इतना ही नहीं किसी तरह युवती वहां से भागकर मिशन अस्पताल होते घर जा रही थी तो वहां भी मारपीट की। इसके बाद घर पहुंची युवती ने मां को पूरी बात बताई। इससे परेशान होकर युवती की मां ने मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है।

पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 436, 354, 341, 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


पत्नी की हो चुकी है मौत, एक बेटा भी
युवती की मां ने पुलिस को बताया कि नितीश की पत्नी की कुछ दिन पूर्व मौत हो गई है। उसका एक बेटा भी है। इसके बाद से वह मेरी बेटी से शादी कर रखने के लिए जोर-जबरदस्ती कर रहा है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़