अंबिकापुर

Video: विधायक के भाई ने डीएसपी को दी धमकी, कहा- तेरे को देखना पड़ेगा, याद रखेगा, कुछ ही देर बाद हटाए गए

MLA brother's threat DSP: कोयला चोरी व डकैती के मामले में ग्रामीणों पर अपराध दर्ज करने के मामले में गुस्साए लोगों ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ घेरा थाना, जमकर की नारेबाजी
2 min read
Coal robbery
Ambikapur MLA brother Vijay Agrawal threat DSP

अंबिकापुर. MLA brother's threat DSP: अमेरा कोयला खदान में डकैती के मामले में पुलिस एक नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने कार्रवाई को गलत बताते हुए भाजपा पदाधिकारियों के साथ लखनपुर थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। ग्रामीणों ने सब एरिया मैनेजर पर दबाव बनाने के लिए फर्जी रिपोर्ट दर्ज कर ग्रामीणों को फंसाने का आरोप लगाया है। प्रदर्शन के दौरान अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के भाई विजय अग्रवाल ने प्रशिक्षु डीएसपी को देख लेने की धमकी दी। इस घटना के कुछ देर बाद ही प्रशिक्षु डीएसपी को थाने से हटाकर लाइन भेज दिया गया।


अमेरा कोयला खदान में घुसकर चोरी और डकैती के मामले में लखनपुर पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले में ग्रामीणों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया है। मंगलवार को मामले को फर्जी बताते हुए ग्रामीणों ने लखनपुर थाने का घेराव कर दिया।

इस दौरान ग्रामीणों के साथ अंबिकापुर विधायक के भाई सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी भी शामिल रहे। ग्रामीणों ने कहा कि एसईसीएल के सब एरिया मैनेजर के इशारे पर पुलिस फर्जी प्रकरण दर्ज कर रही है।

इस दौरान 30 से 40 की संख्या में भाजपा नेता और स्थानीय लोगों ने थाना में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की।


विधायक के भाई ने डीएसपी को दी धमकी
थाने में पदर्शन के दौरान विधायक के भाई विजय अग्रवाल ने प्रशिक्षु डीएसपी शुभम तिवारी से बहसबाजी भी की। इस दौरान उन्होंने डीएसपी से कहा कि तेरे को देखना पड़ेगा, याद रखेगा।

इसके बाद डीएसपी भी ने भी उन्हें इशारे में वहां से जाने कहा। इस घटना के कुछ देर बाद ही प्रशिक्षु डीएसपी को थाने से हटा दिया गया। इसे लेकर भी लोगों के बीच चर्चा हो रही है।


विधायक ने एसडीओपी से की चर्चा
मामले को लेकर विधायक राजेश अग्रवाल (MLA Rajesh Agrawal) ने एसडीओपी अखिलेश कौशिक से फोन पर चर्चा की। एसडीओपी ने आरोपों की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। वहीं ग्रामीणों ने कलेक्टर और सरगुजा एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा है।

इसमें उन्होंने कहा है कि अमेरा खुली खदान में पिछले दिनों तांबे के केबल की डकैती के मामले में पुलिस ने निर्दोष ग्रामीण भोलाराम राजवाड़े, अमोल राजवाड़े, गणेश राजवाड़े व सिंग साय राजवाड़े के खिलाफ धारा 395 के तहत कार्रवाई की है।

Published on:
28 Feb 2024 06:12 pm
Also Read
View All
Surguja Police: खाकी का भी नहीं रहा खौफ! प्रशिक्षु डीएसपी पर हमला, कार में भी तोडफ़ोड़, 6 आरोपी भेजे गए जेल

Ambikapur Land Fraud: तालाब की जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाकर 40 लाख में सौदा, कलेक्टर ने कराई जांच, मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

Ambikapur News: 19 वर्षीय युवक ने घुनघुट्टा बांध में लगाई छलांग, 20 घंटे बाद मिला शव, इंस्टाग्राम में लगाया था आशिकी-2 का स्टेट्स

Ambikapur Crime News: डीजे का साउंड कम करने कहा तो मां-बेटे पर किया धारदार हथियार से हमला, डीएसपी से भी हुई मारपीट

Ambikapur News: गणेश विसर्जन के दौरान DSP की पिटाई, अफसर ने बताई आपबीती, बोले- साइड देने के लिए कहा और शुरू कर दी मारपीट