अंबिकापुर

भाजपाई बोले- आचार संहिता में कांग्रेस बांट रही 10-10 हजार रुपए के चेक, निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत

Political news: भाजपाइयों का कहना- आचार संहिता लगने से पूर्व का काटा गया है चेक, अब उसे खाते में कलेक्शन के लिए लगवा रहे, जनपद पंचायत सीईओ के खाते को सील करने की मांग
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Oct 2023, 8:31 PM IST
भाजपाई बोले- आचार संहिता में कांग्रेस बांट रही 10-10 हजार रुपए के चेक, निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत
10 thousand cheque

अंबिकापुर. Political news: भाजपा ने कांग्रेस पर 10-10 हजार रुपए का चेक बांटने का आरोप लगाया है। भाजपा जिला प्रतिनिधि निर्वाचन अभिषेक शर्मा ने इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से की है। उन्होंने कहा कि जनपद सीईओ लुंड्रा के हस्ताक्षर से सरपंच-सचिव के नाम जारी जनसंपर्क बद के चेक को आचार संहिता लगने से 4 दिन पूर्व की तारीख डालकर जारी कराया गया है। उन्होंने कांग्रेस पर चेक बांटकर इसका अनुचित लाभ लेने का भी आरोप लगाया है।


जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि आचार संहिता लगने के बाद से कांग्रेस द्वारा जनसम्पर्क मद का दुरूपयोग कर 10-10 हजार रुपए के चेक मुख्य कार्यपालन अधिकारी के हस्ताक्षर के साथ बांटा जा रहा है।

जनपद सीईओ लुण्ड्रा के हस्ताक्षर से सरपंच, सचिव के नाम जारी जनसंपर्क मद के चेक पर पहले से 5 अक्टूबर की तारीख करवा ली गई है ताकि आचार संहिता के बाद भी इसे बांटा जा सके। दो-तीन दिनों के अंदर चेक बांटकर खातों में आहरण करवाया जा रहा है, ताकि चुनाव में कांग्रेस को फायदा पंहुचाया जा सके।


सीईओ के खाते को सील करने की मांग
भाजपा ने जिला निर्वाचन अधिकारी से मामले की जांच कर आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए दोषियों पर सरकारी मद के दुरूपयोग पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही लुंड्रा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के खाते को सील करने की भी मांग की है।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत