अंबिकापुर

BJP Training Camp: Video: नितिन नबीन बोले- BJP का हर एक कार्यकर्ता क्रिकेट प्लेयर की तरह करता है अभ्यास, कांग्रेस में खिलाड़ी जैसा कुछ भी नहीं

BJP Training Camp: भाजपा के 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कांग्रेस को लेकर कसा तंज, कहा- उनका संकल्प और समर्पण केवल भ्रष्टाचार

2 min read
Nitin Nabeen talk with media

अंबिकापुर। मैनपाट में जारी भाजपा के प्रशिक्षण शिविर (BJP Training Camp) में दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, विनोद तावड़े व बीएल संतोष शामिल हुए। इन्होंने छत्तीसगढ़ के सांसद व विधायकों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण सत्र के बाद नितिन नबीन ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए। अभ्यास सत्र के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता निरंतर इन चीजों का अभ्यास करता है। भाजपा कार्यकर्ताओं को उन्हें क्रिकेट प्लेयर की तरह अभ्यास करने वाला तो कांग्रेस को भ्रष्टाचार के लिए समर्पण व संकल्प का अभ्यास करने वाला बताया।

भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता निरंतर समय पर इन सब चीजों का अभ्यास करता है। कोई भी खिलाड़ी जो पिच पर होता है, मैच खेलता (BJP Training Camp) है, वह हर सुबह अभ्यास करता है। वह इसलिए अभ्यास करता है ताकि वह और बेहतर कर सके। ऐसा नहीं है कि वह खेलना नहीं जानता है।

सचिन तेंदुलकर जैसे प्लेयर को भी हर दिन अभ्यास में जाना पड़ता है। कहीं न कहीं हमारे खिलाड़ी (विधायक और सांसद) और बेहतर करे, इसलिए अभ्यास कर रहे हैं। कांग्रेस (BJP Training Camp) को प्लेयर मानते हैं या नहीं, के सवाल पर उन्होंने मीडियाकर्मियों से ही पूछ लिया कि आप उन्हें क्या मानते हैं?

BJP Training Camp: कांग्रेस को लेकर कही ये बातें

नितीन नबीन (BJP Training Camp) ने कांग्रेस को लेकर कहा कि एक प्लेयर में जो चीजें होती है, अर्थात संकल्प और समर्पण होता है, वह कांग्रेस में देखने को नहीं मिलता है। उनका संकल्प और समर्पण तो केवल भ्रष्टाचार है, इसमें वे अच्छा अभ्यास करते हैं।

Nitin Nabeen in Mainpat

जहां तक राज्य और देश को आगे ले जाने और सेवा भाव से काम करने का सवाल है तो कोरोना काल में आपने देखा होगा कि पूरे देश में यदि कोई नजर आया तो भाजपा व जनसंघ के लोग। आपने कहीं कांग्रेस को सेवा करते देखा था क्या?

हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा, इसका सभी करें सम्मान

महाराष्ट्र में हिंदी के विरोध के सवाल पर नितिन नबीन (BJP Training Camp) ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है। हिंदी से हर एक भारतीय का संबंध है। समय-समय पर इस पर कुछ लोग अपनी प्रतिक्रिया रखते हैं। लेकिन मैं ये मानता हूं कि यह हमारी राष्ट्रभाषा है और सभी को इसका सम्मान करना चाहिए।

ये भी पढ़ें

Snake bite: मासूम को सांप ने डसा, सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने कहा- निजी क्लीनिक में जाओ, वहां जवाब मिला अस्पताल जाओ, हो गई मौत

Updated on:
08 Jul 2025 04:57 pm
Published on:
08 Jul 2025 04:21 pm
Also Read
View All
Obscene photo upload: सोशल मीडिया पर अपलोड किया युवती का आपत्तिजनक फोटो-वीडियो, बना रहा था शादी का दबाव

Weather updates: सरगुजा में मौसम विभाग का अलर्ट! तेज आंधी, बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगीं हवाएं

Illegal liquor factory: Video: ड्रोन कैमरे ने कोरिया के जंगल में पकड़ी शराब की फैक्टरी, 80 लीटर महुआ शराब और 3500 किलो लाहन जब्त, 2 गिरफ्तार

Controversy: Video: कथावाचक के आरोप पर मंत्री राजेश अग्रवाल बोले- आस्था से जुड़ा विषय है, इसलिए उसके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा हूं…

5th-8th board exam 2026: सरगुजा में 2 हजार 314 केंद्रों पर कल से होगी 5वीं-8वीं की परीक्षा, इस बार शुरु की गई है ये नई व्यवस्था

अगली खबर