अंबिकापुर

BJP victory rally: Video: जीत के बाद भाजपा ने शहर में निकाला विजय जुलूस, मेयर से लेकर पार्षद तक शामिल

BJP victory rally: नगरीय निकाय चुनाव को घोषित हुआ रिजल्ट, भाजपा के खाते में 31 वार्ड, कांग्रेस के खाते में 15 तो निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में आए 2 वार्ड

2 min read
BJP Ambikapur Mayor Manjusha Bhagat

अंबिकापुर. नगर निगम अंबिकापुर में भाजपा ने 10 साल बाद फिर अपना परचम लहराया है। भाजपा ने मेयर चुनाव 11 हजार 63 वोटों से जीत लिया है। भाजपा प्रत्याशी मंजूषा भगत (BJP victory rally) ने 2 बार के महापौर डॉ. अजय तिर्की को हराया। वे अंबिकापुर निगम की पहली महिला मेयर भी बनीं। वहीं शहर के 48 वार्डों में से भाजपा ने 31 वार्डों में भी जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस ने 15 वार्ड व निर्दलीय प्रत्याशियों ने 2 वार्ड जीते।

अंबिकापुर निगम में जीत के बाद भाजपा ने शहर में विजयी जुलूस (BJP victory rally) निकाला। सुसज्जित वाहन में सवार होकर नवनिर्वाचित मेयर मंजूषा भगत शहर की सडक़ों पर निकलीं।

BJP mayor

उनके साथ अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज समेत अन्य नेता व पदाधिकारी थी। सभी ने हाथ जोडक़र शहर की जनता का आभार (BJP victory rally) जताया। इस दौरान काफी संख्या में पदाधिकारी पैदल ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकते नजर आए।

BJP victory rally: पार्षद भी रैली में हुए शामिल

विजय जुलूस में भाजपा के जीते हुए पार्षद भी शामिल हुए। वे महापौर के पीछे-पीछे कार में सवार होकर निकले और जनता का अभिवादन (BJP victory rally) कर आभार जताया। 10 साल बाद शहर में सरकार बनाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

Updated on:
15 Feb 2025 04:06 pm
Published on:
15 Feb 2025 03:51 pm
Also Read
View All
Union Budget 2026: वित्तमंत्री ओपी चौधरी बोले- विकसित भारत के संकल्प को और ज्यादा मजबूती देता है यह बजट, हम भर रहे कांग्रेस के वित्तीय गड्ढे

UGC new rules protest: यूजीसी के नए नियमों के विरोध में अंबिकापुर शहर बंद, रहा मिला-जुला असर, कहा- समाज विरोधी है

Interstate gang arrested: 7.50 लाख के नशीले इंजेक्शन के साथ मुख्य सप्लायर समेत अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

Coal smuggling: नेताओं-अफसरों के संरक्षण में कोयले की तस्करी, खोद रखे हैं 3 अवैध सुरंग, बाइकर्स गैंग ईंट-भट्ठों में खपाते हैं कोयला

Narcotic injections smuggling: 6 लाख के नशीले इंजेक्शन के साथ जीजा-साला गिरफ्तार, सप्लाई का है झारखंड कनेक्शन

अगली खबर