Nikay Chunav Results 2025: अंबिकापुर निगम में भाजपा का कब्जा, मंजूषा भगत 9000 वोटों से जीतीं, 35 वार्डों में भाजपा को बढ़त, सूरजपुर व सीतापुर अध्यक्ष पर कांग्रेस की जीत
Nikay Chunav Results 2025: नगरीय निकाय चुनाव के तहत जारी है वोटों की गिनती, अंबिकापुर निगम में भाजपा बढ़त की ओर, कई दिग्गज कांग्रेसी पार्षदों की हार
अंबिकापुर। अंबिकापुर निगम के मेयर पद पर भाजपा का कब्जा (Nikay Chunav Results 2025) हो गया है। भाजपा की महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत ने कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी डॉ. अजय तिर्की से 9000 वोटों से हरा दिया है। वहीं 35 वार्डों में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। एक दर्जन से अधिक वार्डों में भाजपा के पार्षदों ने जीत दर्ज कर लिया है। वहीं कई कांग्रेसी दिग्गज पार्षद प्रत्याशियों को हार मिली है।
कांग्रेस के जिन दिग्गज पार्षदों को हार (Nikay Chunav Results 2025) मिली है, उनमें अजय अग्रवाल, द्वितेंद्र मिश्रा समेत अन्य शामिल है। अंबिकापुर निगम में वार्ड क्रमांक 1 से भाजपा के कमलेश तिवारी, वार्ड 2 से सुशांत घोष,
वार्ड 3 से निरंजन राय वार्ड 7 से विपिन पांडेय, ब्रम्ह वार्ड से भाजपा के दिवंगत विधायक रविशंकर त्रिपाठी व रजनी त्रिपाठी के पुत्र राहुल त्रिपाठी ने जीत दर्ज की है।
Nikay Chunav Results 2025: सूरजपुर नपा व सीतापुर नपं अध्यक्ष में कांग्रेस की जीत
सूरजपुर नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा (Nikay Chunav Results 2025) हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी ने 196 वोट से जीत दर्ज कर परचम लहरा दिया है। वहीं सीतापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की एक बार फिर जीत हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी प्रेमदान कुजूर ने 9 वोट से भाजपा को हराया है।